भगवती स्तवन पं. सुशील शर्मा द्वारा रचित
नमामि भक्ति निर्मला, सुबुद्धि शांत चेतना,प्रदीप पुण्य ज्योज्वला, महाबला विरूपणी।।
प्रशस्ति शुभ्र ज्योत्सना,प्रगल्भनी प्रमोदिनी,प्रबोधनी प्रकाशनी, प्रशांति प्रेम धारणी।।
समस्त मोक्षदायिनी,विभा विभोर वाहनी,महा सुमंत्र स्वामिनी,अनंत रूप धारणी।।
सुबोध शुद्ध सात्वकी,प्रबुद्ध बोध बोधनी,शिवा स्वरूप साधिनी,समस्त पाप हारिणी।।
माँ सिद्धिदात्री आप सब का कल्याण करें