29.1 C
Bhopal
September 26, 2023
ADITI NEWS
हैल्थ

झाबुआ कलेक्टर श्री सिंह द्वारा थांदला में स्थित सिविल हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण


कलेक्टर रोहित सिंह ने बुधवार को थांदला में स्थित सिविल हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्थाएं देखी। श्री सिंह ने सिविल हॉस्पिटल में पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्री सिंह ने इस अवसर पर पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, पैथोलाजी लैब तथा फीवर क्लीनिक का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। श्री सिंह ने मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में पलंग व बिस्तर  की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
   इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर, डॉ. राजाराम खन्ना, सहित अन्य डॉक्टर व अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts