राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर व्याख्यान एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन,सर सी.व्ही. रमन को दी भावपूर्ण श्रद्धांजली
नरसिंहपुर।वर्तमान युग में विज्ञान का लोकव्यापी करण हो रहा है जिससे मानव समाज नित नवीन प्रोद्यौगिकी से जुड़ रहा है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण चहुँमुखी विकास हेतु आवश्यक है उक्ताशय के उद्गार सुश्री प्राशी अग्रवाल अतिरिक्त संचालक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, नरसिंहपुर ने एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 की थीम ‘’विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार में वैश्विक नेतृत्व के लिए भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना’’ पर बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किये। कार्यक्रम के अध्यक्ष इंजी. रूदे्रश तिवारी चेयरमेन एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर ने रमन इफैक्ट को समाहित करते हुये वर्तमान के सांइस और टेक्नालाॅजी युग में विज्ञान के सार्थक प्रयोग की बात पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डाॅ. जगदीश सेन सहा. प्राध्यापक रसायनषास्त्र विभाग प्रधानमंत्री काॅलेज आॅफ एक्सीलेन्स शा. स्ना. महाविद्यालय नरसिंहपुर ने भारतीय वैज्ञानिकों के इतिहास को प्रदर्शित कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण को रेखाकिंत किया। विशिष्ट अतिथि ज्वाला करोसिया, जिला प्रबंधक, एन.एल.आर.एम नरसिंहपुर ने मानने से ज्यादा जानने को विज्ञान निरूपित किया। विशिष्ट अतिथि जी.एस. पटेल प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर द्वारा वर्तमान युग में विज्ञान के चमत्कारिक अविष्कार तथा प्रगति में निरंतरता बनाये रखने की बात कही गयी। डाॅ. अशोक कुमार गर्ग प्राचार्य एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर ने स्वागत भाषण देते हुये कार्यक्रम की उपदेयता तथा विज्ञान की जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. पराग नेमा सांस्कृतिक प्रभारी एवं आभार श्रीमती ऋचा पटेल सहा. प्राध्यापक द्वारा किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं महान वैज्ञानिक सी.वी. रमन को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। छात्रा सोनिया सिलावट एवं रितिका यादव ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम के दूसरे चरण मे विज्ञान के विविध विषयों पर छात्र-छात्राओं द्वारा माॅडल निर्मित कर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. एस. एन. राव विभागाध्यक्ष विज्ञान संकाय, श्रीमती अनीता रघुवंशी, जी.डी. उमरे, श्रीमती माधुरी पटवा, श्रीमती आकांक्षा नामदेव, सुश्री खुशबू निशा, फूलसिंह धानका, सुश्री नंदनी विश्वकर्मा, सुश्री प्रावी पटैल, सुश्री सपना जाटव, सुश्री राजश्री पटेल, रूद्रदेव प्रताप सिंह डेहरिया, दिनेश पटेल सहित स्टाॅफ मेम्बर्स एवं बड़ी संख्या में छात्र/छात्राओं की कार्यक्रम में उपस्थिति रही।
ये हुये पुरूष्कृत – विज्ञान प्रदर्शनी मे शिवम कुशवाहा बी.एस.सी. तृतीय वर्ष के टेस्ला क्वाइल माडल ग्रुप को प्रथम , नेहा पटेल बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष के रोड एक्सीडेंट प्रवेंशन माॅडल गु्रप को द्वितीय, राज साहू बी.एस.सी. तृतीय वर्ष के इलेक्ट्रोमेग्नेटिक टेªन माडल गु्रप को तृतीय पुरूष्कार तथा यश पटेल बी.एस.सी.प्रथम वर्ष बायो सांइस ग्रुप को कार्बन प्यूरिफीकेसन एण्ड वाटर ड्रीटमेन्ट फाॅर इंड्रीस्टीज को सांत्वना पुरस्कार सहित अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।