35.1 C
Bhopal
March 29, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

भोपाल, अनेक संस्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए “मिलावट के विरूद्ध अभियान

कलेक्टर भोपाल श्री अविनाश लवानिया के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने एकत्र किये गये। शुक्रवार को गांधीनगर भोपाल स्थित खाद्य प्रतिष्ठान राजेश किराना स्टोर से काजू, जय माँ स्वीट एंड रेस्टोरेंट से बेसन लड्डू एवं उपयोग किये जा रहे सोयाबीन तेल के नमूने लिये गये । इस प्रतिष्ठान पर गंदगी पाये जाने पर सुधार सूचना पत्र जारी किया गया है। साथ ही विशाल मेगा मार्ट, एम.पी. नगर, जोन-1 का निरीक्षण कर सोन पपड़ी, काबुली चना खुला, चना दाल खुला, बेसन लड्डू तथा खजूर के नमूने लिये गये।
       दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों के जाँच हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है।

Aditi News

Related posts