28.1 C
Bhopal
March 29, 2024
ADITI NEWS
क्राइम

कटनी,पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 02 वाहन चोरों के कब्जे से 15 दो पहिया वाहन कीमती 14 लाख रूपये के बरामद

कटनी । थाना कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 02 वाहन चोरों के कब्जे से 15 दो पहिया वाहन कीमती 14 लाख रूपये के बरामद पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री मनोज केड़िया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री शशिकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में वाहन चोरी रोकने एवं वाहन चोरी करने वाले अपराधियों की धरपकड़ हेतु निरी. अजय बहादुर सिंह थाना प्रभारी कोतवाली कटनी के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन कर प्रभावी कार्यवाही किए जाने संबंधी निर्देश दिये गये है।
इसी तारतम्य में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. श्री अजय बहादुर सिंह व उनकी टीम के द्वारा लगातार क्षेत्र में अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उनके संबंध में लगातार जानकारी एकत्रित की जा रही थी। थाना प्रभारी द्वारा किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप उन्हें व उनकी टीम को नव वर्ष के शुरूआत में ही एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई और 02 आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी गए 15 दो-पहिया वाहन कीमती 14,000,00 (चैदह लाख रूपये) के बरामद किए गए।
दिनांक 01.01.2022 थाना प्रभारी कोतवाली निरी. श्री अजय बहादुर सिंह को को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति चोरी की मोटर सायकल लिए बाबा घाट गायत्री नगर कटनी में किसी ग्राहक को मोटर सायकल बेचने का इंतजार कर रहे है। प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल मौके पर सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु पुलिस स्टाफ को रवाना किया गया। जो बाबा घाट में मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार दो लड़के उम्र करीब 20-22 वर्ष के अलग-अलग मोटर सायकलों पर बैठे दिखाई दिए जो पुलिस को देखते ही मोटर सायकल स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. राहुल सिंह चैहान पिता बलदेव सिंह चैहान उम्र 25 वर्ष नि. इंदिरा नगर कालोनी थाना कुठला जिला कटनी 2. रामशरण पिता प्रेमलाल कुशवाहा उम्र 21 वर्ष नि. ग्राम मुरगुड़ी थाना इंदवार जिला उमरिया का होना बताए। साथ में ली हुई मोटर सायकलों में रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नही था जिनसे मोटर सायकल के दस्तावेज मांगे जाने पर घर में रखे होना बताए। घर से दस्तावेज मंगाने हेतु कहे जाने पर आनाकानी करने लगे, जो बारीकी से पूछताछ करने पर दोनों मोटर सायकलें चोरी की होना बताए। आरोपी राहुल ने बताया कि गुड्डू बर्मन नि. इंदिरा नगर कटनी की बहन की शादी मुरगुड़ी में हुई है, वहां पर गुड्डू बर्मन आता जाता है जिससे रामशरण कुशवाहा की दोस्ती हुई फिर तीनों मिलकर मो.सा. चोरी कर उन्हें बेचकर आपस में बराबर-बराबर पैसें बांटने की योजना बनाए थे। मौके पर दोनों आरोपियों से मोटर सायकलें जप्त कर आरोपियों को थाना लाया गया। थाने में चोरी की अन्य मो.सा. के संबंध में पूछने पर राहुल सिंह चैहान ने अपने घर में 07 मो.सा. रखे होना एवं रामशरण ने अपने खेत की बाड़ी के अंदर 06 मो.सा. छिपाकर रखना बताए। आरोपियों के मेमो. के आधार पर उक्त मो.सा. भी जप्त की गई है। आरोपी गुड्डू बर्मन फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। मिलने पर और भी वाहन चोरियों का खुलासा होने की संभावना है।

पुलिस द्वारा बरामद 15 वाहनों की जानकारी निम्नानुसार है –

1- Hero Passion Pro -MP21 MF 8128
2- Hero HF Deluxe MP21 ME 2465
3- Bajaj Platina MP20 MY 4102
4- Splendor MP20 MJ 8963
5- TVS Centra MP20 KM 2232
6- Splendor MP21 MA 1217
7- HF Deluxe Engine No. HA11EGE9F00241
8- Honda Shine MP21 MM 0717
9- Honda Shine MP21 MB 7732
10- Bajaj Pulsar MP21 MM 5530
11- Passion Pro Engine No. HA10EVFH132786
12- Honda Aviator Engine No. JF21E0023863
13- CD Deluxe Engine No. 06A29E03197
14- Pulsar Engine No. DHYCKM89730
15- CD Deluxe Engine No. HA11EDA9K03616

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

  1. राहुल सिंह चैहान पिता बलदेव सिंह चैहान उम्र 25 वर्ष नि. इंदिरा नगर कालोनी थाना कुठला जिला कटनी
  2. रामशरण पिता प्रेमलाल कुशवाहा उम्र 21 वर्ष नि. ग्राम मुरगुड़ी थाना इंदवार जिला उमरिया

पुलिस कार्यावाही में विशेष भूमिका- उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अजय बहादुर सिंह, उनि. रामचंद्र शुक्ला, सउनि. विजय शंकर गिरी, कप्तान सिंह, बहादुर सिंह, प्र.आर. वीरेन्द्र सिंह, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र तिवारी, पुष्पराज सिंह, रमेश शरण मिश्रा, आरक्षक पलाश दुबे, अजय सिंह, मंसूर हुसैन, दिनेश चंद्र सेन, मयंक सिंह, लोकेन्द्र सिंह, अनामिका तिवारी, उपेन्द्र सिंह सै. श्रवण मिश्रा सायबर सेल से आर. प्रशांत विश्वकर्मा, सतेन्द्र सिंह राजपूत, सीसीटीव्ही से आर. संजय सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा पूरी टीम को पुरूष्कृत करने की घोषणा की गई है।

Aditi News

Related posts