35.1 C
Bhopal
March 29, 2024
ADITI NEWS
देश

गणतंत्र दिवस समारोह में केरल के मंत्री अहमद ने फहराया उलटा तिरंगा सैल्यूट भी किया, सही लगाया गया फिर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

केरल के कासरगोड़ जिला प्रभारी मंत्री अहमद देवरकोविल को गणतंत्र दिवस के मौके पर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। 26 जनवरी दिवस के अवसर पर अहमद को अपनी फजीहत उस समय महसूस हुई जब उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया लेकिन तिरंगा उलटा फहरा। शर्मिंदगी की बात ये है कि बंदरगाह मंत्री एवं जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना, प्रभारी जिला कलेक्टर एडीएम एके रामेंद्रन और अन्य पुलिस अधिकारियों ने उलटे तिरंगे को ही सैल्यूट कर दिया। ये पूरी घटना विद्यानगर के कासरगोड़ नगर निगम स्टेडियम में घटी।हालाँकि तिरंगे के खुलते ही कुछ पत्रकारों ने इस गलती को नोटिस किया और अधिकारियों को इस संबंध में सूचित किया। इसके बाद मंत्री ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला पुलिस अध्यक्ष से फौरन कार्यक्रम रुकवाकर राष्ट्रीय ध्वज को सही से फहराने के लिए कहा। 10 मिनट के अंदर तिरंगा नीचे उतारा गया। सही से लगाया गया और फिर गणतंत्र दिवस समारोह में दोबारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। अब इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख सक्सेना कन्नूर रेंज के उप महानिरीक्षक राहुल आर नायर को अपनी रिपोर्ट सौंपेगें।

Aditi News

Related posts