39.1 C
Bhopal
March 28, 2024
ADITI NEWS
क्राइम

एक्टिवा चोर गिरोह के तीन बाल अपचारी को बैरागढ पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल। वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में अपराधियों एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की पतारसी व अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज 19 अप्रैल को बैरागढ़ पुलिस द्वारा संत जी की कुटिया चौराहा पर वाहन चैकिंग की जा रही थी तभी चैकिंग के दौरान दो लडके एक सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर आ रहे थे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रोका गया। लड़को से गाड़ी के कागजात माँगने पर उनके पास वाहन संबंधी दस्तावेज नहीं होना पाया गया। उक्त एक्टिवा वाहन को मौके पर VDP पोर्टल से चैक करने पर थाना बैरागढ के अपराध में चोरी होना पाया गया।

दोनों बाल अपचारी लड़को से पूछताछ करने पर उन्‍होंने अपने एक अन्य बाल अपचारी साथी के साथ मिलकर बैरागढ व कोहेफिजा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से सफेद रंग की एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया। बाल अपचारियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 6 एक्टिवा बरामद की है। इस प्रकार बैरागढ़ पुलिस ने कुल सात एक्टिवा जब्‍त करने में सफलता हासिल की है। तीनो बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है।

Aditi News

Related posts