37.1 C
Bhopal
April 25, 2024
ADITI NEWS
धर्म

गाड़रवारा,पुण्य सलिला माँ रेवा की महाआरती सम्पन्न

पुण्य सलिला माँ रेवा की महाआरती सम्पन्न
गाडरवारा के नर्मदा तट ककरा घाट में बैसाख कृष्ण अमावस्या पर मातु नर्मदे भक्त मंडल के सभी सदस्यों ने मां नर्मदा की मंत्रोच्चारण द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चना व महाआरती कर सत्तू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। मातु नर्मदे भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा विगत पाँच वर्ष तीन माह से प्रत्येक अमावस्या को अनवरत  माँ नर्मदा की महाआरती की आयोजित की जा रही है।आज सतुवायी अमावस्या पर माँ की आरती पं सत्यनारायण शर्मा”शान्तनु” के द्वारा मंत्रोच्चारण के मध्य की उपरांत सतुआ का भोग लगाकर सभी उपस्थिति माँ के भक्तों को प्रसाद रूप में वितरित किया गया। ,महाआरती में बडी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।आज की सम्पूर्ण व्यवस्था पं सुबोध राजौरिया की ओर से थी, साथ ही सतुआ की व्यवस्था श्रीमती चंचल शर्मा, श्री आर के तिनगुरिया जी द्वारा की गयी।

Aditi News

Related posts