37.9 C
Bhopal
April 18, 2024
ADITI NEWS
क्राइम

रायसेन, भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

रायसेन मध्य प्रदेश के रायसेन में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी एक महिला का सिर कट कर दूर जा गिरा। घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। किशनपुर गांव के रहने वाले सुरजीत ओढ़ अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने सलकनपुर के पास नीलकचार जा रहे थे। तभी किशनपुर और विशनखेड़ा के बीच एक तेज रफ्तार डंपर ने इको कार को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पलटकर दूर जा गिरी और सड़क पर 70 फीट तक घिसटती चली गई। कार में 8 लोग सवार थे जिनमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। मरने वालों में कार चालक मनोहर उम्र 40 वर्ष, अनीता बाई उम्र 38 वर्ष, साधना उम्र 55 वर्ष और हनी उम्र 5 वर्ष है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार डंपर चालक की जांच में जुटी है।

Aditi News

Related posts