35.1 C
Bhopal
May 29, 2023
ADITI NEWS
शिक्षासामाजिकहैल्थ

नरसिंहपुर, खेल गतिविधियों पर ध्यान दें

खेल गतिविधियों पर ध्यान दें

बैठक में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने निर्देश दिये कि नये सत्र में सभी प्राचार्य स्कूल का विधिवत संचालन सुनिश्चित करें और कोई भी छात्र फेल नहीं हो, इसके लिए अच्छे से पढ़ाई करवायें। जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं, उन पर अधिक मेहनत की जाये। छात्रों को विषय की आधारभूत जानकारी अवश्य होनी चाहिये। मेधावी छात्रों की तैयारी ऐसी करायें कि वे राज्य स्तरीय मैरिट सूची में अपना स्थान बना सकें। स्कूल में पीने के पानी एवं बिजली की सुचारू व्यवस्था रहे। खेल गतिविधियों पर ध्यान दिया जाये। बालिका शौचालय व्यवस्थित रहे। स्कूल परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित की जावे। स्कूल की कक्षाओं की दीवार पर प्रेरक काव्य चिंतन, निबंध, सांस्कृतिक गतिविधियों का लेखन करायें। प्राचार्य स्कूल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान व विधिवत कोर्ट तैयार करायें।

 

Related posts