28.1 C
Bhopal
March 29, 2024
ADITI NEWS
शिक्षा

गाडरवारा,चीचली में पांचवी आठवीं की पुनः परीक्षा का मूल्यांकन कार्य संपन्न 

पांचवी आठवीं की पुनः परीक्षा का मूल्यांकन कार्य संपन्न

गाडरवारा। गत दिवस मूल्यांकन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में कक्षा पांचवी एवं आठवीं की पुनः परीक्षा का मूल्यांकन कार्य किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आदेश अनुसार इस मूल्यांकन कार्य हेतु विद्यालय के प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या को मुख्य मूल्यांकनकर्ता अधिकारी तथा सत्यम ताम्रकार को सहायक मूल्यांकनकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया। इस कार्य में विकासखंड चीचली के चार परीक्षा केंद्रों पर संचालित पांचवी आठवीं की पुनः परीक्षा के सभी विषयों की अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया गया। इस कार्य हेतु माध्यमिक विभाग में विषयवार विनोद सोनी, मुकेश धानका, आकाश साहू, राधा धुर्वे, हरिशंकर उइके, मुकेश कुमार को तथा प्राथमिक विभाग में विनीत नामदेव, दलगंजन सिंह कौरव, राधारमण राय, मनीष सोनी को मुख्य परीक्षक नियुक्त किया गया। यह मूल्यांकन कार्य 34 मूल्यांकनकर्ता शिक्षकों द्वारा पूर्ण किया गया। मूल्यांकन कार्य अवधि में उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डीके पटेल, सत्यम ताम्रकार, वीरेंद्र राजपूत, विनीत नामदेव, विनोद सोनी, राम कुमार कौरव, जी एस मेहरा इत्यादि की उपस्थिति रही। यह मूल्यांकन कार्य जिला शिक्षा अधिकारी जे एस विल्सन के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Aditi News

Related posts