23.1 C
Bhopal
April 25, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

नरसिंहपुर जिले के प्रमुख समाचार

जिले में अब तक 1036.2 मिमी वर्षा दर्ज

नरसिंहपुर।नरसिंहपुर जिले में एक जून से 4 सितम्बर तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1036.2 मिमी अर्थात 40.80 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 4 सितम्बर की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 34.2 मिमी अर्थात 1.35 इंच वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 47 मिमी, गाडरवारा में 19 मिमी, गोटेगांव में 34 मिमी, करेली में 26 मिमी और तेंदूखेड़ा में 45 मिमी वर्षा आंकी गई है।

अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 सितम्बर तक तहसील नरसिंहपुर में 977 मिमी, गाडरवारा में 1141 मिमी, गोटेगांव में 965 मिमी, करेली में 1125 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 973 मिमी वर्षा आंकी गई है।

इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 719.80 मिमी अर्थात 28.34 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 666 मिमी, गाडरवारा में 741 मिमी, गोटेगांव में 582 मिमी, करेली में 615 और तेन्दूखेड़ा में 995 मिमी वर्षा हुई थी।

6 सितम्बर से पूरक अंकसूचियों का वितरण

नरसिंहपुर।माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी पूरक परीक्षा 2022 की मूल अंकसूचियां जिला समन्वयक केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर पर प्राप्त हो चुकी हैं। पूरक अंकसूचियों का वितरण 6 सितम्बर से 9 सितम्बर 2022 के मध्य 11 बजे से सायं 6 बजे तक परीक्षा कक्ष क्रमांक 2 से किया जावेगा। अंकसूचियां प्राप्त करने के लिए समस्त शासकीय/ अशासकीय, हाई/ हायर सेकेंडरी विद्यालय के संस्था प्राचार्य (स्वयं) या प्रतिनिधि (हस्ताक्षर पत्र सहित) उपस्थित होकर निर्धारित समयावधि में अंकसूचियां प्राप्त करेंगे। यदि संस्था प्रमुख उक्त निर्धारित समयावधि में अंकसूचियां प्राप्त नहीं करते हैं, तो अंकसूचियां मंडल मुख्यालय वापस भेज दी जावेगी। यह जानकारी समन्वय/ प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर ने दी है।

राजनैतिक दलों की बैठक 6 सितम्बर को

नरसिंहपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन- 2023 एवं निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है, जिसके संबंध में राजनैतिक दलों की बैठक 6 सितम्बर को अपरान्ह 4 बजे से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। बैठक में सर्वसंबंधितों से उपस्थिति की अपेक्षा की गई है। यह जानकारी अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरसिंहपुर ने दी है।

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक 5 सितम्बर को

नरसिंहपुर।जिला जल एवं स्वच्छता मिशन समिति की बैठक कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में 5 सितम्बर को अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की जायेगी। सर्वसंबंधितों से बैठक में उपस्थिति की अपेक्षा की गई है। यह जानकारी कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने दी है।

राष्ट्रीय पोषण माह के संबंध में बैठक 5 सितम्बर को

नरसिंहपुर। जिले में एक सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर विभिन्न गतिविधियां व कार्यक्रमों का आयोजन‍ किया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में सोमवार 5 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक के पश्चात जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जायेगी।

Aditi News

Related posts