34.8 C
Bhopal
March 29, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

नरसिंहपुर,जिले के प्रमुख समाचार,कलेक्टर ने सगौनी खुर्द में जैविक खेती का जायजा लिया

कलेक्टर ने सगौनी खुर्द में जैविक खेती का जायजा लिया

  • नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने नरसिंहपुर विकासखंड के ग्राम सगौनीखुर्द में कृषक श्री रोशनलाल पटैल के खेत में जाकर जैविक खेती एवं अंतरवर्ती फसलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कृषक श्री पटैल ने बताया कि वे लगभग 8 एकड़ में जैविक खेती करते हैं। रबी मौसम में गन्ने के साथ मटर, आलू की अंतरवर्ती खेती करते हैं, इससे उन्हें अतिरिक्त आय होती है। वे गन्ने को करीब 7 फुट की दूरी पर लगाते हैं, इससे अधिक पैदावार होती है। इस पद्धति से फसल को सुअरों से नुकसान नहीं होता है। उनके द्वारा खेतों में नेपियर घास भी बोई जाती है। इसका फायदा यह है कि इस घास की कई बार कटिंग कर गायों को चारे के रूप में खिलाते हैं, इसका उत्पादन 5 साल तक होता है। यह घास गन्ने की फसल के लिए भी लाभदायक होती है। श्री पटैल ने बताया कि उन्होंने मीरा किस्म का गन्ना लगाया है।

गौशाला का किया निरीक्षण, लोगों से की चर्चा

इसके बाद कलेक्टर ने गिर गौशाला का निरीक्षण किया। कृषक श्री पटैल ने बताया कि इस गौशाला में गिर नस्ल के 37 गौवंश हैं। गायों से प्रतिदिन करीब 10 लीटर अच्छी गुणवत्ता का दूध प्राप्त होता है। इसे वे नरसिंहपुर शहर में विक्रय करते हैं। कलेक्टर ने गायों को गुड़ भी खिलाया।

कलेक्टर ने ग्रामवासियों से चर्चा कर उनकी समस्यायें जानी। ग्रामवासियों ने विभिन्न सड़कों की मरम्मत की जरूरत बताई। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। ग्रामवासियों ने खेल मैदान पर अवैध कब्जा की बात बताई। इस संबंध में कलेक्टर ने तहसीलदार को अतिक्रमण हटवाने के निर्देश मौके पर दिये।

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले में 242 आवेदकों का चयन

नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन 12 से 14 सितम्बर 2022 तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नरसिंहपुर में किया गया।

अप्रेंटिसशिप मेले में आईटीआई उत्तीर्ण व अन्य योग्यताधारी 385 आवेदक शामिल हुये। मेले में शामिल विभिन्न कम्पनियों में साक्षात्कार के माध्यम से 242 पात्र आवेदकों का चयन किया। मेले में Edu learning Venture Bhopal- ने 40, Quess Corp Limited ने 21, VE Commercial Vehicles Ltd. Dewas- ने 37, Aisect/ Eduvantages- ने 65, Maruti Suzuki Gurgaon- ने 31 और L&T Company Gujrat- ने 48 आवेदकों का चयन किया।

जिले में अब तक 1179.2 मिमी वर्षा दर्ज

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में एक जून से 14 सितम्बर तक की अवधि में औसत रूप से कुल 1179.2 मिमी अर्थात 46.42 इंच वर्षा दर्ज की गयी है। 14 सितम्बर की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 44 मिमी अर्थात 1.73 इंच वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन तहसील नरसिंहपुर में 41 मिमी, गाडरवारा में 36 मिमी, गोटेगांव में 39 मिमी, करेली में 52 मिमी और तेंदूखेड़ा में 52 मिमी वर्षा आंकी गई है।

अधीक्षक भू- अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 सितम्बर तक तहसील नरसिंहपुर में 1152 मिमी, गाडरवारा में 1298 मिमी, गोटेगांव में 1045 मिमी, करेली में 1333 मिमी और तेन्दूखेड़ा में 1068 मिमी वर्षा आंकी गई है।

इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 759.40 मिमी अर्थात 29.90 इंच वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील नरसिंहपुर में 693 मिमी, गाडरवारा में 780 मिमी, गोटेगांव में 613 मिमी, करेली में 666 और तेन्दूखेड़ा में 1045 मिमी वर्षा हुई थी।

Aditi News

Related posts