23.1 C
Bhopal
April 24, 2024
ADITI NEWS
देशधर्मसामाजिक

जिला गौ संवर्धन बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित का गौशाला प्रवास संपन्न

जिला गौ संवर्धन बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित का गौशाला प्रवास संपन्न

गौ संवर्धन संरक्षण एवं गौ शालाओं के व्यवस्थित संचालन हेतु साईखेडा अनुभाग में संचालित गौ शालाओं में बैठक का आयोजन गया।। जिसमें जिला नरसिहंपुर गोसंंबर्धन बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित का प्रवास क्षेत्रीय गोशाला भ्रमण एवं गो पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें आप सभी क्षेत्रीय गो सेवक की उपस्थिति रही ।।इसी क्रम में नगर साईखेडा में आयोजित मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह सप्ताह के अंतर्गत विविध प्रतियोगिता आयोजित की गई।। गौ पूजन कार्यक्रम रखा गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सचिन अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री दीपक दीक्षित( गौ संवर्धन बोर्ड जिला उपाध्यक्ष जिला नरसिंहपुर)  गौरीशंकर खेमरिया  धर्मपाल सिंह तोमर श्री मति संध्या भदोरिया  सुरेंद्र तोमर  संतोष अवधिया  राजीव जैन (संचालक दयोदय गौशाला गाडरवारा)  राकेश खेमरिया  सुनील राय, रंजीत राजपूत दिग्विजय सिंह स्वप्निल सोनी पत्रकार कमलेश अवधिया विनोद चोकसे सचिन जोशी दीपक अग्रवाल प्रफुल्ल दीक्षित राजेंद्र शर्मा सीएमओ सभी पार्षद गण आदि की उपस्थिति रही । पश्चात पुरस्कार प्रदान किए गए।।उसके बाद रामपुरा गौशाला में श्री रघुराज चौधरी शिवराज चौधरी  राम चौधरी पृथ्वीराज सिंह चौधरी आनंद चौधरी  गुड्डू भैया चौधरी गणपत सिंह पटेल हाकम सिंह पटेल नारायण सिंह चौधरी  बड़े भैया चौधरी जी बलवीर चौधरी विजय मालपानी रेवा शंकर कटारे पशुपालन विभाग के उपसंचालक असगर खान एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डा, सुनील वृजपुरिया,डा पूनम दोहरे गाडरवारा ‌अरविंद श्रीवास्तव राजेंद्र शर्मा भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष आदि की उपस्थिति में गौशाला में गौमाता पूजन गौ संवर्धन बोर्ड उपाध्यक्ष श्री दीपक दीक्षित द्वारा किया गया। तत्पश्चात आयोजित बैठक में शामिल होकर राजीव जी जैन ने दयोदय गौशाला में निर्मित उत्पादों के विषय में जानकारी दी। एवं गौ शालाओं में जन सहयोग विषय पर बात रखी।।उप संचालक  असगर खान ने कहा कि सभी बंधुओं से निवेदन है कि परिवार में आयोजित विवाह एवं जन्म दिवस जैसे अवसर पर गौ शालाओं में गौ ग्रास अर्पित करें।। जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक दीक्षित ने गौ शाला के शीघ्र रजिस्ट्रेशन हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।। तीन महीने में प्रदेश के 303 व्लाक में गौ एवुलेशं हेतु शासन द्वारा अनुमोदन की जानकारी दी। । पश्चात निवावर में संचालित गौशाला मैं शिवेंद्र कांतपुरी शिवा अभिषेक महंत चंद्रहास तोमर सप्तेश्वर हरदेनिया लखन अग्रवाल राममोहन रघुवंशी नितिन तिवारी की उपस्थिति में गौशाला में गोमाता पूजन किया ।। एवं निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण  दीपक दीक्षित द्वारा किया गया। शीध्र ही तैयार होने पर इस गौशाला की भी संचालित किया जा सकेगा।‌उसके बाद संदूक गौशाला में  अश्विनी वोहरे ,सुधीर वोहरे मोहन शर्मा आदि अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गौमाता संवर्धन एवं संरक्षण विषय पर संवाद कार्यक्रम रखे गए एवं गौशाला प्रबंधन समितियों के संचालन में सुचारू रूप से गौशाला चलाने का अनुरोध किया गया गौ संवर्धन बोर्ड के जिला उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित ने सभी गौशालाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन द्वारा मिलने वाले अनुदान को सुचारू रूप से निरंतर दिया जाएगा ऐसा आश्वासन प्रदान किया ,एवं गोपालन से ही कृषि आधारित जैविक खेती संभव है इस विषय पर अपने विचार रखें राकेश खेमरिया ने सभी ग्राम की गो प्रबंधन समितियों के एवं ग्राम पंचायत में सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया संचालन साहब सिंह लोधी ने किया।।‌।

 

Aditi News

Related posts