25.1 C
Bhopal
April 20, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

रोमिल ठाकुर करेंगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व

रोमिल ठाकुर करेंगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व

गाडरवारा। स्थानीय शासकीय कन्या नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की 9 वी की छात्रा कु रोमिल ठाकुर 20 से 23 नवंबर तक रीवा में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका 17 आयु वर्ग में जबलपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। विदित हो कि रोमिल शिवकुमार ठाकुर की पुत्री है। उनके जबलपुर संभाग की टीम में चुने जाने पर प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, पीटीआई विक्रम शर्मा सहित समस्त शाला स्टाफ ने शुभकामनाएं दी है।

Aditi News

Related posts