29 C
Bhopal
April 19, 2024
ADITI NEWS
व्यापार समाचारसामाजिक

कलेक्टर श्री सिंह ने आजीविका मिशन द्वारा संचालित बेकरी यूनिट का किया अवलोकन

शिहौर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह ने ग्रामीण आजीविका मिशन सीहोर द्वारा संचालित समूह लघु उद्योग परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने स्व सहायता समूह की दीदियों से बेकरी यूनिट तथा सोप यूनिट के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे बेकरी यूनिट की सराहना की। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने वृक्षारोपण भी किया।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वसहायता समूह का गठन कर महिलाओं को बैंक लिंकेज कराया जा रहा है। जिसके माध्यम से महिलाएं अनेक गतिविधियां संचालित कर अपनी पारिवारिक आर्थिक स्थिति को सुदृढ़़ कर रही है। समूह के माध्यम से महिलाओं द्वारा सिलाई सेंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर, खाद्य प्रतिष्ठानों सहित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एवं फसल खरीदी का कार्य भी सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

 

Aditi News

Related posts