25.1 C
Bhopal
April 20, 2024
ADITI NEWS
हैल्थ

मीजल्स-रूबेला मुक्त अभियान से किया जायेगा मीजल्स रूबेला का निर्मूलन

उज्जैन  शासन के निर्देशानुसार दिसंबर-2023 तक मीजल्स-रूबेला निर्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हेतु प्रदेश मे नवंबर व दिसंबर में एम.आर. टीकाकरण केचअप राउण्ड चलाया जा रहा है। मीजल्स-रूबेला का निर्मूलन हेतु एक से 7 नवंबर तक घर-घर हेडकाउंट सर्वे किया गया, जिसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चे (14 फरवरी 2022 तक जन्में) बच्चों का एम.आर.-1 एवं 2 से छूटे समस्त बच्चों का सूचीकरण किया जाकर ड्युलिस्ट तैयार की जाना तथा 14 से 19 नवंबर 2022 तक तथा 19 से 24 दिसम्बर 2022 तक विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर पूर्ण टीकाकरण किया जायेगा।

मीजल्स-रूबेला का निर्मूलन करने के लिए एम.आर. टीके की प्रत्येक खुराक (प्रथम एवं द्वितीय) 95 प्रतिशत हितग्राहियों को लगना आवश्यक है एवं यह उपलब्धि सतत् बनाये रखना तथा फील्ड में मीजल्स-रूबेला वायरस महामारी को फेलने से रोकना अनिवार्य है।

 

Aditi News

Related posts