26.8 C
Bhopal
April 24, 2024
ADITI NEWS
देशसामाजिक

सशस्त्र सेना झंडा दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया कलेक्टर ने दी पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसंबर को जिला मुख्यालय छतरपुर में गरिमापूर्णढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संदीप जीआर को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमाण्डर श्री राम विशाल यादव (से.नि.) ने लेपल पिन लगाया। कलेक्टर ने सभी पूर्व सैनिकों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा सैनिक कल्याण अधिकारी को सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए अधिकाधिक सहायता राशि प्राप्त करने का परामर्श दिया।

कलेक्ट्रेट में उपस्थित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी लेपल पिन व टोकन फ्लैग लगाए गए एवं दान राशि एकत्रित की गई।

Aditi News

Related posts