37.1 C
Bhopal
April 24, 2024
ADITI NEWS
व्यापार समाचार

जी- 20 अंतर्गत प्रथम कृषि कार्य समूह की बैठक इंदौर में

जी- 20 अंतर्गत प्रथम कृषि कार्य समूह की बैठक इंदौर में

13 से 15 फरवरी को इंदौर में जी- 20 अंतर्गत प्रथम कृषि कार्य समूह की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कृषि गतिविधियों की शो कैसिंग की जानी है। कार्यक्रम स्थल पर जिले के चिन्हित विशिष्ट कृषि उत्पाद/ नवाचार का प्रदर्शन भी किया जायेगा। कार्यक्रम में जिले के उन्नतशील कृषक के साथ कृषक चर्चा भी संभावित है। उक्त कार्यक्रम का उदघाटन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के चार जिलों इंदौर, नरसिंहपुर, विदिशा एवं गुना को शामिल किया गया है। विशिष्ट कृषि उत्पाद के अंतर्गत जिले की गाडरवारा की दाल के स्टॉल भी उक्त कार्यक्रम में लगाई जायेगी। इसकी तैयारियां कृषि अधिकारियों द्वारा की जा चुकी है।

Aditi News

Related posts