30.1 C
Bhopal
April 20, 2024
ADITI NEWS
धर्मसामाजिक

गाडरवारा,आद्य शंकराचार्य जी की विधि विधान से पूजन कर जयन्ती मनाई

गाडरवारा में आज सर्व ब्राह्मण महासभा के द्वारा आद्य शंकराचार्य जी की जयन्ती खकरिया वाले दादाजी के मंदिर पर मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान के साथ पूजन कर मनाई। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्री शंकराचार्य द्वारा रचित नर्मदाष्टक का सास्वर पाठ उपस्थित व विप्रजनों के द्वारा किया गया। वही पूजन में सम्मिलित हुए पं अशोक भार्गव के जन्मदिवस पर उपस्थित सर्व ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के सभी पदाधिकारी गण एव सदस्य उपस्थित रहे।

Aditi News

Related posts