31.1 C
Bhopal
April 26, 2024
ADITI NEWS
Uncategorized

मप्र उपचुनाव के रुझान – 28 सीटों में से 18 पर भाजपा, 9 पर कांग्रेस, 1 पर बसपा आगे, 3 मंत्री पीछे

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। 28 सीटों के रुझान आ गए हैं। इनमें 18 सीटों पर भाजपा और 9 सीट पर कांग्रेस आगे है, जबकि 1 सीट (मुरैना) पर बसपा आगे है। अब तक आए रुझानों में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है। इस बीच साढ़े 10 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शिवराज से मुलाकात के लिए सीएम आवास पहुंच गए हैं।

पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुम्न सिंह तोमर, बृजेंद्र सिंह यादव, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सुरेश धाकड़ और बिसाहूलाल आगे चल रहे हैं। वहीं सिंधिया खेमे के तीन मंत्री ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया और ऐंदल सिंह कंसाना पीछे हैं।

ग्वालियर की तीनों सीट पर भाजपा आगे है। भोपाल संभाग की दोनों सीट (ब्यावरा और सांची) पर भी भाजपा लीड लिए हुए है। उधर, मालवा की 5 सीटों में से 2 पर सीट पर कांग्रेस बढ़त पर है। सिंधिया के प्रभाव वाले चंबल के मुरैना की 5 सीटों में से 3 सीटों पर भाजपा पीछे है। सांवेर सीट से पूर्व मंत्री सिलावट कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्‌डु से दोगुने अंतर से आगे हो गए हैं। सिलावट को तीसरे राउंड तक 15810 वोट मिले हैं, जबकि गुड्‌डू को 8784 वोट मिले हैं।

Aditi News

Related posts