37.1 C
Bhopal
April 25, 2024
ADITI NEWS
हैल्थ

Narsinghpur महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता

बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं का पोषण एवं स्वच्छता थीम पर एक दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन गुरूवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में किया गया। यह प्रदर्शनी का आयोजन जिला प्रशासन नरसिंहपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कलेक्टर श्री वेद प्रकाश द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एके इंगले, सीएमएचओ डॉ. पीसी आनंद, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राधेश्याम वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
         महिला एवं बाल विकास विभाग नरसिंहपुर द्वारा समेकित बाल संरक्षण योजना, जिला स्वास्थ्य समिति नरसिंहपुर द्वारा प्रदर्शनी भी कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई, जिसका उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना है। चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह 14 नवम्बर से 20 नवम्बर तक एवं अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस 20 नवम्बर पर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश द्वारा हस्ताक्षर कर अभियान की शुरूआत की गई। इस दौरान उन्होंने मास्क भी वितरित किया।
         कार्यक्रम स्थल पर कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों के स्टॉल पर जाकर मौजूद अधिकारी- कर्मचारी से चर्चा की। कार्यक्रम स्थल पर सेनेटरी पेड मशीन का भी प्रदर्शन किया गया। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने संबंधित अधिकारी को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में भी उक्त मशीन प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इन्होंने कहा कि मशीन संचालन सुचारू रूप से हो,‍ किसी भी प्रकार की बाधा न हो। सेनेटरी पेड की सप्लाई सतत रूप से बनी रहे।
         जिला स्वास्थ्य समिति नरसिंहपुर द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं की हीमोग्लोबिन की जांच भी यहां की जा रही है। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश द्वारा स्टाल में जाकर हीमोग्लोबिन स्क्रीनिंग प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि स्क्रीनिंग में जिन बालिकाओं- महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम है, उन्हें आयरन की गोलियां एवं पोषणयुक्त आहार ग्रहण करने की जानकारी भी दी जाये। तदुपरांत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषणयुक्त आहार संबंधी स्टॉल का भी अवलोकन किया। स्टॉल पर मौजूद महिला एवं बाल विकास अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि पोषणयुक्त आहार में अंकुरित चना, गुड़, फल्ली पट्टी, अप्पेसूजी, गुड़ के चीले, उबले चने, पालक, मैथी, मुनगा पत्ती, पुड़ी, गुड़ (भजिया) आदि को शामिल किया जा सकता है। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने पोषण संबंधी साहित्य, फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर, पम्पलेट आदि भी व्यापक रूप से वितरित करने के निर्देश दिये, ताकि लोगों में पोषण संबंधी जागरूकता का प्रसार किया जा सके।
         कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य हमारा महत्वपूर्ण अधिकार है। महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है। इसके लिए हर स्तर पर खुलकर अपनी बात बिना डर, झिझक के रखनी होगी, तभी बेहतर समाज का निर्माण हो सकेगा। महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है।
         कार्यक्रम स्थल पर चाईल्ड लाइन 1098 का भी स्टॉल लगाया गया, जिसमें टोल फ्री नम्बर 1098 राष्ट्रीय हेल्पलाइन पर 24 घंटे किसी भी फोन सेवा के माध्यम से पर बात की जा सकती है।

Aditi News

Related posts