31.8 C
Bhopal
April 23, 2024
ADITI NEWS
हैल्थ

नरसिंहपुर कोविड-19 की रोकथाम के लिए “मास्क ही वैकसीन है’’ अभियान के तहत कलेक्टर व कप्तान उतरे सड़कों पर

‘‘मास्क ही वैकसीन है’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा द्वारा नरसिंहपुर नगर में पैदल भ्रमण कर आमजनों को मास्क की अनिवार्यता के संबंध में किया गया जागरूक।

नरसिंहपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया पैदल भ्रमण, राजस्व एवं पुलिस अमला भी रहा साथ:-
जिले में चलाए जा रहे अभियान ‘‘मास्क ही वैकसीन है’’ के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं कलेक्टर वेदप्रकाश शर्मा द्वारा नरसिंहपुर नगर में आज दिनांक 25.11.2020 को पैदल भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी भी साथ रहे। भ्रमण के दौरान राजस्व, पुलिस और नगर पालिका का अमला भी साथ रहा नगर के सुभाष चैाक, इतवारा बाजार, सांकल तिराहा, सुनका तिराहा, मुशरान पार्क, जेल तिराहा, रेल्वे स्टेशन, एवं नगर के मुख्य मार्गो पर पैदल भ्रमण किया गया।

Covid-19 के संक्रमण से बचाव हेतु आमजनों को किया गया जागरूक:-
Covid-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु प्रभावी तरीके से कार्यवाही करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अजय सिंह एवं कलेक्टर वेद प्रकाश द्वारा नरसिंहपुर नगर में राजस्व, पुलिस और नगर पालिका के अमले के साथ पैदल भ्रमण कर विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया और Covid-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु दुकानदारों और आम नागरिकों को समझाइश दी। समझाईस के दौरान लोगो को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और सेनेटाइजर का उपयोग करना अत्यावश्यक सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया गया।

निर्देशों का पालन न करने वाले एवं बिना मास्क के घर बाहर निकलने पर की गयी चालानी कार्यवाही:-
‘‘मास्क ही वैकसीन है’’ अभियान के तहत नगर में भ्रमण के दौरान Covid-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु किए जाने वाले उपयों के संबंध में आमजनों को जागरूक किए जाने के साथ-साथ बिना मास्क के घर से बाहर निकलकर नियमों का उल्लंघन करने पर 44 व्यक्तियों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 4200 रूपये जृर्माना वसूल किया गया है। भ्रमण के दौरान दुकानों भी चैकिंग करने पर दुकानदारों मास्क का उपयोग न करने पर उनके विरूद्ध भी चालानी कार्यवाही की गयी है।

समझाईस के बाद भी मास्क का उपयोग न कर नियमों का उल्लंघन करने वालो को भेजा गया अस्थाई जेल:
नरसिंहपुर नगर में भ्रमण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में मास्क का उपयोग न करते हुए नियमों का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों को बार-बार समझाईस देने के बाद नियमों का उल्लंधन करते हुए मास्क का उपयोग नही करने वाले व्यक्तियों द्वारा चालान की राशि नही चुकाने पर 45 व्यक्तियों को अस्थाई जेल भेजा गया एवं उनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।

जरूरतमंदों को किए गए मास्क वितरित:-
आज दिनांक 25.11.2020 को नरसिंहपुर नगर में भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं कलेक्टर श्री वेदप्रकाश शर्मा द्वारा लोगों को संक्रमण की रोकथाम हेतु मास्क की आवश्यकता को बताते हुये हमेशा मास्क का उपयोग करने की अपील की गयी साथ ही जरूरतमंदों को मास्क का वितरण कराया गया।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में Covid-19 की संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है भ्रमण:-
उल्लेखनीय है कि जिले में Covid-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु आमजनों में जागरूता लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह एवं कलेक्टर श्री वेदप्रकाश शर्मा एवं राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पैदल एवं वाहन के माध्यम से भ्रमण कर मास्क की अनिवार्यता एवं नियमों का पालन करने हेतु लगातार जागरूक किया जा रहा है।

Aditi News

Related posts