39.1 C
Bhopal
April 25, 2024
ADITI NEWS
क्राइम

सांईखेडा,युवती से दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह के निर्देशन मे थाना सांईखेडा पुलिस को सफलता। युवती से दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार। जिले में महिलाओं पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निदेशित किया गया है कि महिलाओं पर घटित अपराधों पर को गंभीरता से कार्यवाही की जावे एवं सूचना पर तत्काल अपराध कायम कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया जाना सुनिश्चित किया जावे।

युवती को डारा धमकाकर दुष्कृत्य करने की सूचना पर आरोपी के विरूद्ध किया गया था तत्काल अपराण पंजीवद्ध:-
थाना सांईखेडा अंतर्गत एक युवती द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी संतोष गूजर पिता जसवंत गूजर निवासी बम्होरी द्वारा उसके साथ डारा धमकाकर दुष्कृत्य कर भाग गया है। प्रार्थिया की रिर्पोट पर तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी के विरूद्ध थाना सांईखेडा में में अपराध क्रमांक 416/2020 धारा 376 (च) 376 (2) एन भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी घटना के तुरंत बाद हो गया था फरार:-
आरोपी के विरूद्ध थाना सांईखेडा दुष्कृत्य की रिपोर्ट प्राप्त होते ही थाना सांईखेडा पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके घर पर दबिश दी गयी किंतु आरोपी अपनी सकूनत से गिरफ्तारी से बचने हेतु फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा थाना प्रभारी साईखेडा धमेन्द्र धुर्वे, आरक्षक रामगोपाल, महिला आरक्षक साधाना कुशवाहा, महिला आरक्षक आरती राजपूत, आरक्षक साईबर सेल धारा सिंह की टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।
आरोपी को घेराबंदी कर 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार:-
दुष्कृत्य मामले के आरोपी संतोष गूजर की गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तार हेतु पुलिस टीम द्वारा विभिन्न माध्यमों से पतासाजी की गयी जिके परिणाम स्वरूप जानकारी प्राप्त हुयी कि आरोपी वर्तमान में सांईखेडा बस स्टेंड पर है एवं बाहर भागने की फिराक मे है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी की घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुयी।
युवती के साथ डारा धमकाकर दुष्कृत्य करने वाले आरोपी संतोष गूजर को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री अजय सिंह द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Aditi News

Related posts