23.1 C
Bhopal
April 24, 2024
ADITI NEWS
व्यापार समाचार

उपसंचालक कृषि एवं कृषिवैज्ञानिक़ो ने किया फ़ील्ड विज़िट,किसानो की फसलों का निरीक्षण कर ,दी गई आवश्यक तकनीकी सलाह

रविवार  10 जनवरी को उपसंचालक कृषि होशंगाबाद श्री जितेंद्र सिंह एवं  कृषि वैज्ञानिक की  टीम द्वारा  केसला विकासखंड के ग्राम जमानी ,तीखड, गोचितरोदा, नयासंकाई टाँगना आदि ग्रामों में खेतों का भ्रमण कर फसलों की स्थिति देखीं एवं किसानो से चर्चा कर उन्हें  आवश्यक तकनीकी सलाह दी। उप संचालक कृषि एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन ऑइलसीड एवं ऑइलपाम के तहत सरसों की फसल के प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। उप संचालक कृषि ने बताया कि इस वर्ष ज़िले में लगभग एक हज़ार हेक्टर में किसानो ने सरसों फ़सल लगाई है जो बहुत अच्छी स्थिति में है।
    भ्रमण के दौरान कृषि महाविद्यालय पवारखेड़ा के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर धनंजय कटहल, सहायक संचालक जवाहर कासदे ,उपेन्द्र शुक्ला, गोविन्द मीना, एसएडीओ राजेंद्र राजपूत आरएईओ मुकुल दुबे, रूपेन्द्र गौर सहित प्रगतिशील किसान हेमंत दुबे, प्रशांत चौधरी, डॉक्टर सुनीता सिंह, मयंक तिवारी, आशीष जोसेफ, गगन चौधरी, अनिल वर्मा  मौजूद रहें।

Aditi News

Related posts