28.1 C
Bhopal
March 29, 2024
ADITI NEWS
हैल्थ

शिवपुरी,टीबी उन्मूलन हेतु टी.बी.हारेगा देश जीतेगा अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

शिवपुरी। टी.बी. उन्मूलन हेतु टी.बी.हारेगा देश जीतेगा अभियान के अंतर्गत एन.सी.सी 35 वीं बटालियन मोहनी सागर कॉलोनी शिवपुरी में कर्नल दीपक सांघी की उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यवक्ता जिला क्षय अधिकारी डॉ.आशीष व्यास ने उपस्थित एन.सी.सी. केडेट्स को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अतंर्गत की जा रही टी.बी. रोग की जांच उपचार परामर्श एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
डॉ.व्यास ने बताया की टी.बी. की बीमारी एक संक्रामक बीमारी है यह खांसने छिकने एवं इस रोग से व्यक्ति के लगातार सम्पर्क में रहने से स्वस्थ्य व्यक्ति को हो जाती है। बाल और नाखून को छोड़कर टी.बी. किसी भी अन्य अंग को प्रभावित कर सकती है। 2025 तक इसको उन्मूलन करने के लिये नेशनल स्टेटिजिक प्लान बनाया गया है जिसके अतंर्गत जांच उपचार ओर निक्षय पोषण योजना प्रारंभ की गई है। मरीज की सीबीनेट मशीन के द्वारा जांच से बिगडी हुई टी.बी. या एमडीआर टी.बी. का पता लगाया जाता है और इसका उपचार भी निःशुक्ल उपलब्ध है। डेली डोट्स के माध्यम से ड्रग सेन्सिटिव टी.बी. का समुचित निःशुल्क उपचार प्रत्येक स्वास्थ्य केन्द्र से प्रदान किया जाता है। उपस्थित केडेट्स को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की सलाह डॉ.व्यास द्वारा दी गई।
उन्होने बताया कि नशे का संबध रोग प्रतिरोधक से है यह इसको कम करता है। कर्नल श्री दीपक सांघी ने कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सेशन में समस्त केडेट्स की ओर से प्रश्न पूछे जिसका समुचित निराकरण जिला क्षय अधिकारी डॉ.आशीष व्यास द्वारा किया गया। असिसटेंट एन.सी.सी. ऑफिसर एवं प्रोफेसर श्री गजेन्द्र सक्सेना ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं अंत में आभार प्रकट किया।

Aditi News

Related posts