35.1 C
Bhopal
April 25, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

बुरहानपुर,मुख्यमंत्री चौहान ने सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के अंत्येष्टि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की

बुरहानपुर । नंदु भैया के चले जाने से निमाड़, बुरहानपुर, शाहपुर, नेपानगर सुना-सुना लगता है-मुख्यमंत्री श्री चौहान, खण्डवा मेडिकल कॉलेज, नवीन जिला चिकित्सालय बुरहानपुर, प्रस्तावित गन्ना अनुसंधान केन्द्र, शाहपुर नगर परिषद् का नाम स्व.नंदकुमार सिंह चौहान के नाम पर रखे जाने की घोषणा, नंदु भैया की स्मृति में प्रतिमा स्थापित की जायेगी, केन्द्रीय एवं मध्य प्रदेश शासन के मंत्रीगणों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये ।

 आज क्षेत्रीय सांसद स्व. श्री नंदकुमार सिंह चौहान की अंतिम यात्रा एवं अंत्येष्टि कार्यक्रम उनके गृह ग्राम शाहपुर में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकप्रिय भाजपा के वरिष्ठ जननेता संसद सदस्य श्री नंदकुमार सिंह चौहान की अंतिम यात्रा एवं अंत्येष्टि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व. श्री नंदकुमार चौहान की अंतिम यात्रा में कंधा दिया।
   सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के अंत्येष्टि कार्यक्रम में उन्हें तीन राउण्ड फायर के साथ सलामी दी गई। उनके पार्थिक देह को जय निवास से शाहपुर नगर के मुख्य चौराहों से होते हुए उन्हीं के खेत में उनके बडे़ बेटे श्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने मुखाग्नि दी। केन्द्रीय एवं मध्य प्रदेश शासन के मंत्रीगणों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भावभिनपूर्व श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
   खण्डवा मेडिकल कॉलेज, नवीन जिला चिकित्सालय बुरहानपुर, प्रस्तावित गन्ना अनुसंधान केन्द्र, शाहपुर नगर परिषद् का नाम स्व.नंदकुमार सिंह चौहान के नाम पर रखे जाने की घोषणा-
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अंत्येष्टि सभा कार्यक्रम में कहा कि मैं निःशब्द हूँ, मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं नंदु भैया को कैसे श्रद्धांजलि दूँ। मुझें उनके बिना निमाड, बुरहानपुर, शाहपुर, खण्डवा सुना-सुना लगता है। वे अंत्यत सरल, सहज, मिलनसार, सबका प्यार पाने वाले राजनेता थे। उनका कोई शत्रु नहीं था। तुम हमें ऐसा छोड़कर चले जाओंगे, ऐसा कभी सोचा नहीं था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरा बुरहानपुर-खण्डवा दौरा प्रस्तावित था परन्तु नंदु भैया का स्वास्थ्य ठीक ना होने के कारण उसे आगे बढ़ाया गया। एक दिन मुझे उनकी चिठ्ठी मिली जिसमें उन्होंने लिखा कि आप बुरहानपुर-खण्डवा दौरा कर लिजिए मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है। वह चिठ्ठी आज भी मेरे पास है। आप ऐसे चले जाओंगे हमने कल्पना नहीं की थी। गहरी तकलीफ हो रही है। आपके अधूरे सपने को हम पूरा करेंगे। विकास का हरसंभव प्रयास करेंगे।
नंदकुमार सिंह चौहान की स्मृति में की गई घोषणा   मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद स्व.श्री नंद कुमार सिंह चौहान के समाज में दिये गये योगदान एवं उनकी याद में बुरहानपुर एवं खण्डवा जिले का प्रत्येक नागरिक उन्हें याद रखें इस उद्देश्य से अपने संबोधन में यह घोषणा की, खण्डवा स्थित मेडिकल कॉलेज, बुरहानपुर नवनिर्मित जिला चिकित्सालय, एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत बेहतर कार्य करने एवं बुरहानपुर जिले में प्रस्तावित गन्ना अनुसंधान केन्द्र का नाम, शाहपुर नगर परिषद् का नाम अब स्व.नंदकुमार सिंह चौहान के नाम से जाने जायेगें। नगर परिषद् शाहपुर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की भी घोषणा की। जनता की सेवा ही उनके प्रति सही मायने में श्रद्धांजलि होगी। नंदु भैया किसी भी रूप में हमारे बीच में फिर से लौट आये। यही हम ईश्वर से प्रार्थना करते है।
केन्द्रीय एवं मध्य प्रदेश शासन के मंत्रीगणों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये   कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री इस्पात भारत सरकार श्री फग्गन सिंह कुलस्ते,  केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग भारत सरकार श्री थावरचंद गहलोद, केन्द्रीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, केन्द्रीय मंत्री कृषि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद राज्य सभा, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अध्यक्ष मध्य प्रदेश विधानसभा श्री गिरीश गौतम, मंत्री लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री गोपाल भार्गव, मंत्री वन विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री कुंवर विजय शाह, मंत्री सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री डॉ.अरविन्द सिंह भदौरिया, मंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री रामखेलावन पटेल, मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, मंत्री किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री कमल पटेल, मंत्री उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री डॉ.मोहन यादव, मंत्री पशुपालन विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री प्रेमसिंह पटेल, मंत्री जल संसाधन विभाग मध्य प्रदेश शासन श्री तुलसी सिलावट, मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति मध्य प्रदेश शासन सुश्री उषा ठाकुर, पूर्व मंत्री श्री संजय पाठक, पूर्व मंत्री श्री राजपाल सिंह इत्यादि सम्मिलित सम्मानीय सदस्यगणों द्वारा श्री चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। अंत में उपस्थितजनों द्वारा 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

Aditi News

Related posts