36.1 C
Bhopal
April 20, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

भोपाल,राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन का सम्मान समारोह संपन्न,नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वृक्षारोपण भी किया,

भोपाल। राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन का सम्मान समारोह सेमरा कला स्थित मां कर्मा धाम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वृक्षारोपण कर मनाया गया।
कार्यक्रम में नवनियुक्त और पुनर्नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इनमें राजनीति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र साहू, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कल्पना वात्री, राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष किशोर साहू, प्रदेश अपर महामंत्री कैलाश साहू आदि का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। संगठन की जिला इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किशोर लहरपुर रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि पद को नर्मदा प्रसाद साहू होशंगाबाद, महेश प्रसाद साहू विदिशा, आर सी साहू विदिशा, एनके साहू सुहागपुर, एन एल साहू, सत्येंद्र साहू रघुवीर मोदी सतना आदि ने गौरवान्वित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल मोदी द्वारा किया गया। युवा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल साहू के अथक प्रयासों से संपन्न हुए इस कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कल्पना वात्री ने तिलोत्तमा आजाद को प्रदेश उपाध्यक्ष और ज्योति किशोर साहू को जिला अध्यक्ष घोषित किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित सजातीय बंधुओं ने बधाइयां दीं। ज्ञात हो कि कार्यक्रम के स्वागत समारोह का संचालन पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल साहू ने सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम की सफलता में राजेश साहू शिक्षक, राजेश साहू चक्की, राजेश साहू प्रेस, मुन्ना लाल साहू, हरीश साहू ठेकेदार, राधेश्याम वात्री, मुकेश साहू, भगवान सिंह साहू, विनोद साहू, कृष्णा साहू, कौशल किशोर शास्त्री, प्रिया साहू, शोभा साहू, ज्योति साहू, शिखा साहू, संदीप साहू, नंद किशोर साहू, आर सी दिनकर, संतोष राज साहू, हेमराज साहू, वसंत साहू, गोविंद साहू, गौरव आजाद, पुरुषोत्तम साहू, संतोष साहू त्रिलंगा, रामसेवक साहू, मनोज साहू, सतीश बाबा आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर भारी संख्या में सजातीय बंधु मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण और स्वल्पाहार के साथ हुआ।

वरिष्ठ जन प्रकोष्ठ , युवा प्रकोष्ठ , आई. टी. प्रकोष्ठ , महिला प्रकोष्ठ , छात्र प्रकोष्ठ की और से इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए सभी सामाजिक बंधुओं को सह्रदय धन्यवाद एव हार्दिक हार्दिक साधुवाद !

Aditi News

Related posts