32.1 C
Bhopal
April 20, 2024
ADITI NEWS
सामाजिक

जबलपुर,भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत का निर्वाचन संपन्न।

जैविक खेती, रोजगार युक्त ग्राम व स्वाबलंवी ग्राम की अवधारणा पर कार्य करना होगा- प्रवीण गुप्त
जबलपुर । रचनानात्मक व सृजनात्मक सोच के साथ देश को गढ़ना होगा। गांवों में भारत का मूल है जो कि हमारा आधार है और मृत्युंजय है उक्त विचार राष्टीय स्वंयसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्री प्रवीण गुप्त ने भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के प्रांत अधिवेशन के उद्घाटन सत्र के दौरान व्यक्त किये। श्री गुप्त ने आगे कहा कि आधुनिक खेती के नाम पर भूमि व समाज के साथ छल हो रहा है। रासायनिक खेती से भूमि बंजर हो रही है। आज समाज जन व देश को सुदृढ़ जीवन देने के लिये कृषि में जैविक खेती, रोजगार युक्त ग्राम व स्वाबलंवी ग्राम की अवधारणा पर कार्य करने की आवश्यकता है। प्रांत प्रचारक श्री गुप्त ने देशी बीजों को बचाने की महत्ता पर भी बल दिया। महामंडलेश्वर व मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के चेयरमेन स्वामी अखिलेश्वरानंद ने कृषि में गाय की महत्ता पर बल देते हुये कहा कि कृषि में लागत को कम करने के लिये हमें गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देने की जरूरत है। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने अपने उद्बोधन में संगठन की रीति नीति व विचार के संबंध में अपनी बात रखी। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस वासोतिया, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र पालीवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओमनारायण पचौरी, प्रमोद चौधरी, कमल सिंह आंजना, नारायण यादव, आर सी पटेल, राघवेंद्र सिंह पटैल, मोहन तिवारी, धनंजय पटैल, रीतेश पचौरी, प्रकाश पटेल, सुनील पटैल, सुरेश पटेल, रामकृष्ण सोनी, गनेश तिवारी, रीतेश पटेल, मुकुल पचौरी, सुरेश पटेल, भरत पटेल, मनीष पटेल, सगनू यादव, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

प्रांत व सभांग कार्यकारिणी का हुआ निर्वाचन।

समन्वय सेवा केंद्र में आयोजित हुये भारतीय किसान संघ के प्रांत अधिवेशन में केंद्रीय चुनाव अधिकारी व राष्टीय उपाध्यक्ष विमला तिवारी की उपस्थिति में विधि सम्मत निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह, प्रांत महामंत्री प्रहलाद पटैल, प्रांत उपाध्यक्ष हेतराम पटेल, प्रेमसिंह मरकाम, नारायण सिंह, प्रांत मंत्री रमेश यादव, स्वदेश कोठारी, होरीलाल जायसवाल, प्रांत कोषाध्यक्ष विजय गोंटियां, जैविक प्रमुख कृष्णपाल लोधी, प्रांत प्रचार प्रमुख राममिलन पटेल, प्रांत संयोजिका प्रमुख खेलन सहारे, युवा वाहिनी प्रमुख विजय सिंह ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य सरदार पटैल, जितेन्द्र जैन, डा. एल एल अहिरवार, रमेश उसरेठे, नंदकिशोर परोहा, दामोदर पटैल, पुखराज सिंह चंदेल, अजय शुक्ला कार्यालय मंत्री आलोक पटैल, प्रांत संगठन मंत्री भरत पटैल निर्वाचित हुये। इसी प्रकार सभांग कार्यकारिणी में जबलपुर सभांग से अनरूद्व पटेल अध्यक्ष, जगदीश मदनकर मंत्री, रिंकू रघुवंशी प्रचार प्रमुख, डा. बी के राय जैविक प्रमुख, संभागीय महिला संयोजक एड. विभा शर्मा का भी निवार्चन हुआ। रीवा संभाग में अध्यक्ष रमेश प्रताप सिंह, मंत्री जयप्रकाश, प्रचार प्रमुख अनुराग सिंह, उपाध्यक्ष वेदप्रकाश निर्वाचित हुये। सागर संभाग सेे अध्यक्ष रहीस विलैया, मंत्री मेहरबान सिंह और शहडोल संभाग से अध्यक्ष बबलू पांडे निर्वाचित हुये।

21 जिलों के किसान संघ पदाधिकारी हुये शामिल।
समन्वय सेवा केंद्र में आयोजित हुये भारतीय किसान संघ के प्रांत अधिवेशन में 21 जिलों के किसान संघ के पदाधिकारी शामिल हुये। जिसमें सभी जिलों व तहसीलों के जिलाध्यक्ष, मंत्री व कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित हुये।

राजा शंकरशाह व रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लिया आशीर्वाद
भारतीय किसान संघ के प्रांत निर्वाचन के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड स्थित राजा शंकरशाह व रघुनाथ शाह की प्रतिमा स्थल जाकर माल्यार्पंण किया व आर्शीवाद प्राप्त किया। प्रांतीय अधिवेशन में महाकौशल प्रांत के सभी जिला अध्यक्ष मंत्री जिला कार्यकारिणी एवं तहसील अध्यक्ष मंत्री उपस्थित रहेउक्त आशय की जानकारी जिला अध्यक्ष राकेश खेमरिया नरसिंहपुर ने प्रदान की

Aditi News

Related posts