29.1 C
Bhopal
May 21, 2025
ADITI NEWS
देशसामाजिक

नरसिंहपुर,उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

नियमित्ता, अनुषासन, प्रोत्साहन के मूलमंत्र पर संचालित एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर में सांस्कृतिक एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आई.पी.एस. संदीप भूरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर ने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में शैक्षणेत्तर गतिविधियों की महती भूमिका निरूपित करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम अध्यक्ष इंजी. अमित चौहान, अधीक्षण यंत्री एम.पी.ई.बी. नरसिंहपुर ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की उपयोगिता पर बल दिया। इंजी. रुद्रेश तिवारी, चेयरमैन एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में सफल व्यक्तियों से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिये उन्होंने छात्र-छात्राओं को सकारात्मक दृष्टिकोण हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन से किया गया। छात्रा आर्या सोनी एवं मुस्कान साहू द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों को महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी डाॅ. पराग नेमा एवं आभार प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गणमान्यजन ठा. आकाश सिंह, रीतेष राय, उपप्राचार्य डाॅ. एस.एन. राव सहित स्टाॅफ मेम्बर्स एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से किया गया।

ये हुए पुरस्कृत – खेल के क्षेत्र में व्हॅलीबाल प्लेयर खुशी जाट, हॉकी प्लेयर दीया कुशवाहा तथा अनुज बरमैया को जोनल स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने हेतु एवं समीक्षा सोनी, भानूप्रिया विश्वकर्मा, साक्षी रजक, आर्या सोनी, महिमा रैकवार, संस्कृति पटवा, पूजा विश्वकर्मा, मुस्कान साहू, समीक्षा सोनी, भानुजा पटेल, प्रियंका साहू, महक कुरैशी, प्रतीक पांडे, दिया कुशवाहा, दीप्ति ठाकुर, जिया जोशी, शैली नामदेव, सुरभि रजक, मनोज गौड, हर्ष सेन, दिव्यांश यादव, अंकिता पटेल, देवराज श्रीवास, सोनिया सिलावट, रितिका यादव, राजीव कौरव, आयुष सिंह जाट, प्रहलाद दुबे, तुषार सूद, प्राजंल पटेल, नंदिनी राजपूत और वैष्णवी कहार को युवा उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया।

Aditi News

Related posts