नगर देवरी में धूमधाम से मनाई गई बकरा ईद, मांगी देश में अमन चैन की दुआ
KamarRana
देवरी/रायसेन__ईद उल-अजहा या बकरा ईद मुसलमानों के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार में से एक है। इस दिन को दुनिया भरके सभी मुसलमान मानते हैं। इस ईद उल अजहा के दिन, दुनिया भर के मुसलमान मालिक की इबादत, लोगों की दवत, और गरीब असहाय लोगों को दान देते हैं।
यह बकरा ईद का त्यौहार मुस्लिम समाजमें खुशी को दर्शाता है।
नगर देवरी में मुस्लिम समाज ने कुर्बानी का त्यौहार ईद उल अजहा बकरा ईद धूमधामके साथ मनाया। सुबह 7:00 बजे से ही लोग नहा कर नए-नए कपड़े पहनकर रंग-बिरंगी टोपिया लगाकर ईदगाह की ओर रवाना हुए । पहाड़ी पर स्थित ईदगाह मैं मनोहर दृश्य देखने को मिल रहा था।
ईदगाह पर मौलाना रईस ने नमाज अदा करवाई और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।
ईद की नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गलेमिलकर ईद की बधाइयां दी।
थानाप्रभारी हरि ओम अस्ताया सुबह से ही अपने दल के साथ ईदगाह स्थल पर निरीक्षण करनेपहुंचे। उन्होंने पहाड़ी केचारों ओर मुआयना किया। एवं पुलिस के जवान चारों ओर मुस्तैद रहे।