30.1 C
Bhopal
May 4, 2024
ADITI NEWS
राजनीति

पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने चुनावी प्रचार के दौरान गन्ने की दुकान पर जाकर पिया गन्ने का रस

चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत अचानक गन्ने की दुकान पर पहुंचे ,और फिर सभी ने पिया गन्ने का रस

KamarRana

देवरी रायसेन__मध्य प्रदेश में फेस 2 के लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल को होना है। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों को जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

इसी के चलते मध्य प्रदेश के होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी चुनावी मैदान में है। उनको जीतने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ,जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।

इतवार की शाम नगर देवरी में चुनावी प्रचार के दौरान मंत्री रामपाल सिंह राजपूत बस स्टैंड पर एक गन्ने की दुकान पर पहुंचे और गन्ने के रस का लुत्फ उठाया। उनके साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गन्ने का रस पिया ।

मंत्री रामपाल सिंह राजपूत वही नहीं रुके वह सभी छोटे-छोटे रेवड़ी लगाने वाले दुकानदारों के पास पहुंचे और भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील की।

उनके साथ में राहुल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत, जिला जनपद उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत, मामा लोधी, अनिल रघुवंशी टिमरवन, मंडल अध्यक्ष अरविंद दुबे ,रविंद्र रघुवंशी, राजकुमार अरेले ,सूर्य प्रताप सिंह राजपूत, ऋषि परमार, मनोज सोनी, यशपाल राजपूत, सिल्लू भैया, सुनील कुमार लोधी, राजेश तडैया, ऋषभ जैन प्रिंस जैन आशु चौरसिया ,पंकज चौरसिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Aditi News

Related posts