28.4 C
Bhopal
March 28, 2025
ADITI NEWS
देशसामाजिक

गाडरवारा,शिक्षक संदर्भ समूह ने किया महिलाओं को सावित्री बाई फुले अलंकरण सम्मान से सम्मानित  कार्यक्रम में एसडीएम, पूर्व विधायक सहित अन्य अतिथियों ने किया सम्मान

शिक्षक संदर्भ समूह ने किया महिलाओं को सावित्री बाई फुले अलंकरण सम्मान से सम्मानित 

कार्यक्रम में एसडीएम, पूर्व विधायक सहित अन्य अतिथियों ने किया सम्मान

गाडरवारा। बीते शनिवार की देर शाम स्थानीय रॉयल पैलेस मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शिक्षक संदर्भ समूह के तत्वाधान मे विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली लगभग 50 से अधिक महिलाओं का सम्मान किया गया। मंचासीन मातृ शक्ति द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के पूजन एवं सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत शिक्षक संदर्भ समूह की महिला शिक्षकों ने किया। कार्यक्रम में महिलाओ का सावित्री बाई फुले अलंकरण सम्मान पीत वस्त्र, ट्राफी, मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर अतिथियों ने किया। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से अधिवक्ता,कॉलेज अतिथि विद्वान,बैंक कर्मी, आँगनबाड़ी सुपर वाइजर एवं कार्यकर्ता सहित स्कूल शिक्षा विभाग से शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एसडीएम श्रीमति कलावती ब्यारे ने कहा कि वर्तमान दौर में महिलाओं के समक्ष अनेक चुनौतियाँ हैं जिनका डटकर सामना करने की जरुरत हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सोशल मीडिया का उपयोग बेहद सावधानी से करने की जरूरत है क्योंकि अनजाने लोग विभिन्न तरीको से पहचान बनाकर महिलाओं को परेशान करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी पेशा महिलाओं के ऊपर घर परिवार की जिम्मेदारी निभाने के अलावा अपने कर्तव्य स्थल पर भी कार्य करने की चुनौती रहती हैं जिस महिला ने दोनों परिस्थितियों में बेहतर तालमेल बना लिया वह हमेशा सफल रहती हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमति साधना स्थापक ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति में सदैव महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भागीदारी हमेशा रहती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए शिक्षा देने का कार्य सबसे अच्छा एवं भरोसेमंद हैं क्योंकि हम उन्हें हमारे बच्चे भविष्य निर्माण के लिए सौंपते हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत प्राचार्य श्रीमति आरती पाठक एवं बीटीआई स्कूल प्राचार्य श्रीमति सुनीता पटैल ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिये हुए इस आयोजन की जितनी प्रशंसा की जाये कम हैं। इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए। कार्यक्रम में इंजीनियर दीपा कौरव ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जरुरत हैं। आजकल देखा जा रहा हैं की महिलाएं पुरुषो के बराबर कार्य कर रही हैं। उल्लेखनीय हैं कि कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रीमति हेमा दिनेश मालपानी एवं शिल्पा राठी ने भी महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सम्मानित हुई महिलाओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय नामदेव एवं अंत में आभार प्रदर्शन श्रीमति हेमलता राजपूत ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षक सन्दर्भ समूह के जिला समन्वयक सिराज अहमद सिद्धिकी,निर्मला पाराशर, मधुसूदन पटैल, राजेंद्र गुप्ता, सत्यम ताम्रकार,पवन राजौरिया,शेख जफ़र खान,सुरेन्द्र पटैल, प्रियंका अग्रवाल, डॉ आरती विश्वकर्मा, भागवती मेहरा, अंजुलता नेमा का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में दिनेश मालपानी,पूर्व बीईओ प्रताप नारायण आर्य, प्रतुल इंदुरख्या, संदीप स्थापक, गिरीश पटैल, महेश अधरुज,गजेंद्र कौरव, अमित पटैल,रामेश्वर कहार,वंशीलाल अहिरवार,राघवेंद्र चौधरी, देवेंद्र ठाकुर, मनोज कौरव, शैलेश मोहन शर्मा,श्रीमति नीलू उपाध्याय, कोच अजय चौहान सहित अनेक नागरिक एवं मातृ शक्ति उपस्थित रही।

Aditi News

Related posts