Sunday 14th of December 2025

ब्रेकिंग

गोपाल दास गुप्ता (मरेले ) को प्रदेश महामंत्री बनाया गया

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार प्रकोष्ठ की कार्यकारणी का हुआ गठन

उपमुख्यमंत्री ने अनशनरत प्रमोद साहू से की बात, 16 दिसंबर को मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन

गाडरवारा स्थानीय न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन

गाडरवारा जैन मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,

जनसुनवाई के अंतर्गत सुनी गई : 133 आवेदकों की समस्यायें

shivaji chouriya

Tue, Nov 11, 2025

जनसुनवाई के अंतर्गत सुनी गई 133 आवेदकों की समस्यायें

छिन्दवाड़ा

राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के मार्गनिर्देशन में एडीएम श्री धीरेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 133 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, भू-अधिकार पट्टा दिलाने, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने, पैतृक संपत्ति का बटवारा करने, खसरा-नक्शा दुरूस्त कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। इसके साथ ही कलेक्टर श्री नारायन के निर्देशानुसार जनसुनवाई में आने वाले नागरिकों के लिए फ्री शुगर और बीपी जाँच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है ।

जनसुनवाई कार्यक्रम में आज ग्राम कुण्डालीकला की श्रीमती मीना बाई पहाड़े और अमरवाड़ा की श्रीमती गंगा बाई पिपले ने भूमि का सीमांकन करने, ग्राम सोनपुर जागीर के श्री पंचमनाथ ने उचित जांच की जाकर पैतृक मकान एवं भूमि पुन: आवेदक के नाम किये जाने, ग्राम खमरा की श्रीमती आरती साहू ने पति की मृत्यु के बाद पति की संपत्ति का बंटवारा एवं रहने के लिये मकान दिलाये जाने, अमरवाड़ा की श्रीमती नेहा करोसिया ने नगर पालिका परिषद अमरवाड़ा में पदस्थ पति की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, परासिया के श्री युवराज सूर्यवंशी ने ने शासकीय रोड के मध्य शासकीय जमीन पर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने, जुन्नारदेव विशाला के ग्रामवासियों ने बंदरों से हो रही परेशानी का समाधान करने, ग्राम बम्होरीखुर्द के किसानों ने खेत जाने के रास्ते पर हुये अतिक्रमण से हो रही परेशानी का समाधान करने, आदर्श नगर छिंदवाड़ा के श्री नवल किशोर साहू ने प्रतिलिपि शाला से नामांतरण आदेश की प्रमाणित प्रति दिलाने, छिंदवाड़ा नगर स्थित खजरी की श्रीमती पार्वती पाल ने रोजगार दिलाये जाने, ग्राम गुबरेल के श्री लतेश विश्वकर्मा ने राजस्व रिकॉर्ड खसरा/खतौनी में नाम जोड़ने एवं ग्राम गुरैया की श्रीमती सुनीता ठाकरे ने भूमि का रकबा दुरूस्त करने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये।

इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एसडीएम श्री सुधीर जैन, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र निगम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में शामिल हुये।

Tags :

जरूरी खबरें