परमात्मा ही सच्चा सहारा हैं- श्री ब्रह्मचारी जी महाराज
पलोहा बड़ा। ग्राम की श्री सीताराम गौशाला में आयोजित श्री राम यज्ञ एवं श्री राम कथा के तृतीय दिवस कथा वाचक श्री बाल ब्रह्म चारी जी महाराज ने भक्तो को बताया कि भगवान् से बिमुख होकर कोई सुखी नहीं रह सकता। सच्चा सुख तो परमात्मा की शरण में ही हैं। भगवान् से बिमुख होकर सारे संकट के बादल छाने लगते हैं। यह कलयुग हैं इसमें गौ और ब्राह्मण का विशेष पद हैं। इन दोनों का तिरिस्कार करता हैं। उसका विनाश निश्चित है। वो कभी सुखी नहीं रह सकता। सभी में राम समाया हैं।विपिन विहारी जी के प्रवचन आज रात्रि में प्रसिद्ध कथा वाचक विपिन बिहारी जी के प्रवचन आज रात्रि 8 बजे रखे गये हैं। प्रतिदिन सुबह शाम षोड्षोपाचर विधि से हो रही पूजन यज्ञाचार्य पंडित हिमांशु तिवारी, नितिन स्थापक, प्रदीप शुक्ला सहित विद्वान पंडितो द्वारा पंडित नरेश अवस्थी के सानिध्य में विधि विधान से पूजन किया जा रहा है।