रिपोर्टर आशीष साहू
ग्राम नंगवारा के जंगल में तेंदुए का आतंक: गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत
नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील के अंतर्गत ग्राम नंगवारा के जंगलों में रविवार को तेंदुए द्वारा एक गाय का शिकार करने की घटना ने ग्रामीणों के बीच दहशत फैला दी है। इस घटना के बाद गांव के लोगों का जंगल की ओर आना-जाना बंद हो गया है।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नंगवारा से कटकुही मार्ग पर लगभग 200 से 500 मीटर की दूरी पर तेंदुए की मौजूदगी पाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में तेंदुए ने दो से तीन गायों का शिकार किया है। इस घटना से गांव के लोग भयभीत हैं और रात के समय घर से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं।
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। इन निशानों के आधार पर यह अनुमान लगाया गया है कि यह एक वयस्क तेंदुआ हो सकता है, जिसकी उम्र लगभग पांच साल है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह टाइगर नहीं है और मौजूदा साक्ष्य तेंदुए की ओर इशारा करते हैं। मौके पर एक गाय का शव भी मिला है, जो कि शिकार का प्रमाण है।
वन विभाग के परचेस सहायक आर आर डेहरियों डूगरिया, ग्रामीण का नाम विनोद कुमार मुडिया