ADITI NEWS
देशसामाजिक

मुख्यमंत्री ने जिले की 2 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित की 25 करोड़ से अधिक की राशि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नरसिंहपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व स्वयं सेवकों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने जिले की 2 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित की 25 करोड़ से अधिक की राशि

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नरसिंहपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों व स्वयं सेवकों को किया सम्मानित

नरसिंहपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया के मुख्य आतिथ्य व कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ किया गया। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ कार्यक्रमों व गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित किये गये, इसका समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले की 2 लाख 9 हजार 773 लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 25 करोड़ 49 लाख 51 हजार 450 रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तर पर भी देखा व सुना गया।

 

कलेक्टर श्रीमती पटले ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि केवल एक दिन महिलाओं को समर्पित नहीं किया जा सकता। हर महिला और पुरूष एक समान है। प्रकृति ने अपनी रचना में सभी को अपने तरीके से बनाया है, परंतु किसी से श्रेष्ठ होने का विचार मनुष्य की देन है। हम अपनी सोच के हिसाब से किसी को कम किसी को अधिक आंकते हैं। महिलाओं की समानता, जिम्मेदारी, कर्त्तव्य और दायित्व पर निर्भर है। कुछ पुरूषों ने महिलाओं को उचित दर्जा प्रारंभ कर दिया है। जब एक पुरूष परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी के साथ- साथ अन्य जिम्मेदारियों को निभाना प्रारंभ करता है, तभी महिलाओं को उचित सम्मान मिलना प्रारंभ होता है। यदि कोई पुरूष समाज में या अपने कार्यक्षेत्र में सफल है, तो उसकी सफलता का श्रेय उस पुरूष को सर्पोट करने वाली महिलाओं को भी मिलता है। एक पुरूष अपने कार्य क्षेत्र में अधिक समय इसी लिए दे पाता है, क्योंकि उसे भोजन, घर, बच्चे की जिम्मेदारियों की उतनी अधिक चिंता नहीं करनी पड़ती है, जो एक महिला को करनी पड़ती है। एक महिला को अपने कार्यक्षेत्र में पहुंचने के पूर्व घर के सदस्यों के भोजन तथा घरेलू आवश्यकताओं की व्यवस्था करनी पड़ती है। नारियों का संघर्ष घर और कार्यक्षेत्र दोनों में जारी रहता है। यह संघर्ष तभी समाप्त होगा जब महिलायें स्वयं जागरूक होंगी। हर घर में समानता होगी तभी समाज में समानता आएगी।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दलीप सिंह ने कहा कि महिलाओं ने अपनी भूमिका में काफी संघर्ष किया है। वह प्रेरणा स्त्रोत रही है और अब आगे सुनहरे भविष्य के लिये प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि समानता समाज में लाई जाती है और सशक्तिकरण आपके विचारों में होता है। सशक्तिकरण दिमागी पहलू है। मातृशक्ति को अपनी सोच में बदलाव करने की आवश्यकता है। यही समानता एवं सशक्तिकरण के विचार अगली पीढ़ी में बोना है।

 

अध्यक्ष स्थानीय परिवाद समिति श्रीमती संध्या कोठारी ने जिले में पदस्थ महिला अधिकारियों सहित देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपद्री मुर्मू सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका के अनेक उदाहरण है। समाज में संतुलन के लिए आवश्यक है कि एक सशक्त महिला कम से कम 5 महिलाओं को जागृत एवं सशक्त बनाने के लिए सहयोग करें।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती काकोड़िया, कलेक्टर श्रीमती पटले व अन्य अतिथियों ने बाल विवाह रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले, वन स्टॉप सेंटर नरसिंहपुर और बाल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवायें प्रदान करने वाले और शौर्यादल सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा शौर्यादल को परेड में सम्मिलित होने के लिए भी सम्मानित किया। अतिथियों ने बाल विवाह रोकथाम के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों में पर्यवेक्षक, श्रीमती ज्योति कटारे, श्रीमती उमा पांडे, श्री रश्मि विश्वकर्मा, श्रीमती मंजू ठाकुर व श्रीमती अभिलाषा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजदा अंजुम, श्रीमती बड़ी बाई ठाकुर व हरिबाई विश्वकर्मा को, वन स्टॉप सेंटर नरसिंहपुर में उत्कृष्ट सेवायें प्रदान करने के लिए श्रीमती अंजिता श्रीवास्तव व यास्मीन खान, बाल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं समर्पण से सेवायें प्रदान करने के लिए बाल संरक्षण अधिकारी श्री सौनिध्य सराठे, सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रवीण डेहरिया, सहायक सह आं.प्र.प्रचा. श्री विजय कुर्मी, आ. वर्कर श्री अंकुर नेमा एवं कु. माधुरी जाटव को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर श्रीमती निशा सोनी, सदस्य स्थानीय परिवाद समिति श्रीमती गुलाब गुप्ता, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड श्री रमाकांत दीक्षित, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री शिवकुमार रैकवार, बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री महेश नेमा, श्री राजेन्द्र राजपूत, श्रीमती दिव्या नेमा, श्रीमती प्रिया चौहान, शौर्यादल सदस्य, लाड़ली बहना, विभागीय अधिकारी- कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकताएं सहायिकाएं मौजूद थी। कार्यक्रम का संयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि नरसिंहपुर श्रीमती मोहिनी जाधव के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री सौनिध्य सराठे एवं आभार प्रदर्शन सहायक संचालक श्री राधेश्याम वर्मा ने किया

Aditi News

Related posts