22.7 C
Bhopal
January 24, 2025
ADITI NEWS
देशसामाजिक

करेली में नगर गौरव दिवस पर विविध कार्यक्रम.

भागीरथ तिवारी करेली 

करेली में नगर गौरव दिवस पर विविध कार्यक्रम.

कोई आये, हमारे शहर को अच्छा कहे, तो अच्छा लगता है-कैलाश सोनी,निरंतर रहेगा नगर विकास-जालम सिंह पटेल

करेली। नगर गौरव दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद करेली द्वारा सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में राम वार्ड में सोमवारा बाजार में दीनदयाल रसोई भवन का भूमि पूजन एवं सोमवारा बाजार में संजीवनी क्लिनिक भवन निर्माण, सोमवारा बाजार में नवीन दुकानों के निर्माण, सामुदायिक भवन की मरम्मत एवं सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने कहा कि नगर गौरव दिवस हमारा स्वाभिमान दिवस है। नगर पालिका टीमवर्क से काम कर रही है। नगर के स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार, विचारक, नई पीढ़ी को चेतना देने का कार्य करने वाले दादा महादेव प्रसाद तिवारी के नाम भवन का नामकरण अभिनंदनीय प्रयास है। करेली चेतना का केंद्र है, पॉलिटिकल हैडक्वाटर है। यहां गांधी आए, यह कामथ, निरंजन सिंह की कर्मभूमि है। इसके निर्माण में पीढ़ियां खप गईं। वर्तमान में नगर विकास के प्रतिमान स्थापित कर रहा है। अमृत स्टेशन, भव्य अस्पताल से लेकर विविध विकास शिखर पर है। स्व उत्तमचंद लूनावत ने सीमेंट सड़कों की शुरुआत की। पं.शालिगराम पालीवाल ने नगर की समर्पित रचना की। जो लोग नगर विकास में बाधक हैं उन्हें हतोत्साहित करने की जरूरत है। विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी। कोई भी आए और हमारे शहर को अच्छा कहे तो अच्छा लगता है। हमारे शहर को हम स्वयं बनाएं, इस भाव की जरूरत है। नगर को सुंदर बनाने स्वच्छता और नगर के व्यापार को सहेजने सड़क पर वाहन खड़े करने की तहजीब पैदा करने की जरूरत है। सिविल अस्पताल के नाम पर कुछ तत्वों ने नगर की सामाजिकता को प्रभावित करने का काम किया। बाबा साहब हम सबकी आस्था के केंद्र हैं। पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि करेली जिले का व्यापारिक केंद्र व हृदय स्थल है। यहां नगर विकास में नागरिक जागरूकता से सहयोग करते हैं। जिले की सबसे अच्छी नगर पालिका करेली में कार्य कर रही है। नगर कैसे और उन्नति करे, युवाओं को दिशा मिले, हम सब नगर गौरव दिवस पर इसे लेकर संकल्पित हैं। यह वर्ष सरकार ने संविधान वर्ष के रूप में मनाने निर्णय लिया है। देशवासी, युवा संविधान को जाने यह जरूरी हैं। यह देश युवाओं का देश है। हमारा जिला क्रांति का प्रतीक है, 156 लोग जेल गए। इमरजेंसी में भी सर्वाधिक मीसाबंदी करेली से थे। करेली में समुचित विकास के कार्य हुए हैं, आगे यह क्रम निरंतर रहेगा। नपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार ने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों, इच्छाशक्ति से यह सभी कार्य संपन्न हुए हैं। आप सभी के सहयोग के प्रतिफल से नगर का गौरव कायम है। हमारे स्वच्छता कर्मी प्रतिबद्धता से सेवा कर रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा श्री तिवारी के नाम भवन का नामकरण, हमारी परिषद की उन्हें श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में श्रीमती ताराबाई महादेव प्रसाद तिवारी, सीएमएचओ डॉ एपी सिंह, बीएमओ डॉ अदिति धुर्वे, पार्षद अनिल दुबे, संजय जैन, पुरुषोत्तम चौरसिया, खालिक कुरैशी, ज्योति जैन, ज्योति सोनी, सरला झारिया, संगीता शर्मा, राजकुमारी सोनी, प्रीति रघुवंशी, वीणा ओसवाल, प्रज्ञा लूनावत, दीपिका आनंद मंचासीन रहे। दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत से आरंभ हुए कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर, अध्यक्ष प्रतिनिधि संदीप ममार, इंजी.पुष्पेश विश्वकर्मा, काजल, योगेंद्र बाथरी, रामकुमार जाटव, अनूप सोनी, आशीष डेहरिया, श्रीमती लक्ष्मी जोशी, श्रीमती आरती दुबे ने किया। कारमेल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण पर प्रभावी नाट्य मंचन किया, जिसे सभी ने सराहा और उपस्थितजनों ने स्वच्छता की शपथ ली। अतिथियों द्वारा श्रीमती ताराबाई महादेव प्रसाद तिवारी, सफाई मित्र बाबूलाल, अमित कुमार, विक्रम कोल, प्रदीप कुमार, संदीप दामोदर, प्रमोद किशोरीलाल, महेंद्र बेनी, राकेश सियाराम, संपो बाई, अनिल मेट, शेरा, मुन्ना, रंजीत का शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत चौहान ने व आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीकांत पाटर ने किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकजनों की उपस्थिति रही। नगर गौरव दिवस पर आयोजित विविध कार्यक्रमों की शुरुआत रविवार सुबह श्री राम मंदिर एवं करेली बस्ती से श्री राम धुन, प्रभात फेरी से हुई। जिसके उपरांत श्री राम मंदिर परिसर, सोमवारा बाजार सामुदायिक भवन परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अपरान्ह गांधी संदेश यात्रा निकाली गई जो नगर पालिका से प्रारंभ होकर निरंजन चौक, बरमान चौराहा के इमलिया रोड स्थित नव शक्ति दुर्गा मंदिर, शासकीय कन्या शाला के सामने से होते हुए निरंजन चौक पर सम्पन्न हुई। दोपहर 1 बजे से श्री राम मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है, जिसमें विभिन्न संस्थाओं एवं विद्यालयों द्वारा रंगोली के माध्यम से कल के रंग बिखेरे गए।

Aditi News

Related posts