28.2 C
Bhopal
March 28, 2025
ADITI NEWS
देशधर्म

महिलाओं ने की हलछट पूजा : संतान की लंबी आयु का मांगा वरदान

जितेन्द दुबे शाहनगर,पन्ना

महिलाओं ने की हलछट पूजा : संतान की लंबी आयु का मांगा वरदान

शाहनगर नि.प्र। मुख्यालय शाहनगर,सहित बिसानी ,बोरी, आदि ग्रामिण अंचलों में महिलाओं ने हलछट माता की पुजा -अर्चना कर संतान की लंबी उम्र एवं घर में सुख समृद्धि- को लेकर विधी – विधान से पुजा -अर्चना की भगवान कृष्ण के अग्रज भगवान बलराम के जन्मदिन पर महिलाओं ने यह व्रत रखा परंपरा के अनुसार महिलाओं ने दिनभर यह कठिन व्रत निर्जला रहते हुए भुने हुए धान्य चना, ज्वार, अरहर, महुआ, कांस, बेर, छ्यूल के पत्ते एकत्र कर दीवार में हरछठ माई का चित्र बनाकर मिट्टी और चीनी के छोटे कुल्वों में मेवा, भुना अनाज भरकर माई की कथा सुनी और संतान की दीर्घायु और सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद पूजा के प्रसाद साथ जल ग्रहण किया। इस व्रत में हल से खेत में उत्पन्न होने वाले अनाज और गाय के दूध घी का प्रयोग करना वर्जित माना गया है तो महिलाओं ने तालाब आदि में यूं ही उगने वाले पसई के चावल, मखाना, भैस के दूध आदि से खीर बनाकर सेवन किया। वहीं शिशु की छठवें दिन छठी मनाने की परंपरा भी कायम है।

Aditi News

Related posts