मन्दिर समिति मैहर द्वारा संचालित वेद विद्यालय में संस्कार भारती मैहर के पदाधिकारियों एवं संस्था के आचार्यो की उपस्थिति में प्रथ्वी दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ।प्रथ्वी को अलंक्रत कर वेद मंत्रों के साथ पूजन अर्चन किया गया,इस अवसर पर अपने सम्बोधन में संस्कार भारती जिला अध्यक्ष ने प्रथ्वी की स्वच्छता, उपादेयता तथा संरक्षण पर प्रकाश डाला तथा छात्रों को धरती मां के प्रति समर्पण का संदेश दिया संस्कार भारती सदस्य शैलेन्द्र तिवारी, आचार्य प्रशांत गोतम, आचार्य श्री रोहित मिश्र, आचार्य मुदिता त्रिपाठी सहित छात्रों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।