: करेली, सोसायटी डुंगरिया में अनाज चोरी
Mon, Dec 11, 2023
भागीरथ तिवारी, करेली
सोसायटी डुंगरिया में अनाज चोरी हुआ
करेली पुलिस थाना प्रमारी करेली को lसमिति प्रबंधक द्वारका प्रसाद मिश्रा सेल्स मेन लखन लोधी सोसाइटी डुंगारिया ने सेवा सहकारी समिति सोसाइटी डुगरिया में चोरी हो जाने बावत्।लिखित सोपी जिसमें कहा गया है कि दिनाक 10/12/2023 रात्रि में अज्ञात चोरो के द्वारा सोसाइटी में रखा अनाज गेहूं 40 बोरी चॉवल 67 बोरी अज्ञात बोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। यह कि उक्त चोरी की जानकारी सोसाइटी का चौकीदार प्रभात नोरिया ने सोसाइटी प्रबंधक द्वारका मिश्रा को चोरी की जानकारी दी तब जाकर देखा की सोसायटी में रखी चॉवल गेहू की बोरी चारी हो गई है। चोरों द्वारा सोसायटी में लगे तीन ताले तोड़कर चोरी की है। अत महोदय जी से निवेदन है कि उक्त जानकारी पर उचित कार्यवाही की जाने की कृपा करें lलिखित शिकायत मिलने पर पुलिस थाना प्रभारी आशीष धुर्वे के निर्देश पर करेली पुलिस ग्राम डूंगरिया सोसाइटी में पहुंचकर जांच कर विवेचना कर रही है l
: करेली पुलिस की कार्यवाही, 5 जुआरियों की धरपकड कर 52 ताश पत्ते एवं 9590/- रूपये नगद जप्त
Mon, Dec 11, 2023
नरसिंहपुर,पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले मे गुण्डे, बदमाशों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे ‘‘आपरेशन प्रहार’’ के तहत थाना करेली पुलिस की कार्यवाही, 5 जुआरियों की धरपकड कर 52 ताश पत्ते एवं 9590/- रूपये नगद जप्त।उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के व्यापार, अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं बदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले में "आपरेशन प्रहार" चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानो में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है ।दिनांक 10-12-2023 को मुखविर सूचना प्राप्त हुयी की नर्मदा कालोनी मोहन लाल दुवे के मकान के पास करेली में कुछ जुआडियान ताश पत्तो पर हार जीत का दांव लगाकर मन्ना जुआं खेल रहे है कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा जिनका नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम पता बताया (1)राजाराम कौरव पिता लालजी कौरव निवासी सूरना थाना गाडरवारा (2) केहर सिह कौरव पिता रामचरण कौरव निवासी मडेसुर थाना करेली (3)प्रवीण कौरव पिता भागवेन्द्र कौरव निवासी करेली (4)राजाराम किरार पिता तुलसीराम किरार निवासी मुडिया (5)रोहित कौरव पिता लालसिह कौरव निवासी घघरौला का रहने वाले बताया जिनके पास से 52 ताश के पत्ते व नगदी अलग अलग पास व फड से 9590 रू मिले जिन्हे जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है ।धरपकड में इनकी रही मुख्य भूमिका :-उक्त कार्यवाही में अति. पुलिस अधीक्षक, नागेन्द्र पटेरिया, अनु. अधिकारी पुलिस मोनिका तिवारी के मार्गदर्शन में आशीष धुर्वे थाना प्रभारी, उप निरीक्षक अनिल सिह, प्र.आर कुलदीप सोमकुवंर, आर. यमन सिह, आर. सुदीप ठाकुर, आर. राजेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही है।
: थाना चरगवां अंतर्गत गोलीमार कर हत्या करने वाला फरार आरोपी 24 घंटे कें अंदर पकड़ा गया
Mon, Dec 11, 2023
थाना चरगवां अंतर्गत गोलीमार कर हत्या करने वाला फरार आरोपी 24 घंटे कें अंदर पकड़ा गयाथाना चरगवां मे दिनांक 10/12/2023 को ग्राम सुनवारा मे झगडा होने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को ज्ञात हुआ कि ग्राम सुनवारा के धनसिंह चढार एवं हल्के सिंह चढार को ग्राम सुनवारा के श्याम लोधी ने बंदूक से गोली मार दी है घायलों केा परिजन मेडिकल कालेज जबलपुर ले गये है, मेडिकल कालेज पहुंची पुलिस को सोनू चढार उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम सुनवारा ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है, हम तीन भाई है बडा भाई शुभम चढार एवं छोटा भाई अनुज चढार है। दिनांक 10/12/23 को वह एंव उसका छोटा भाई अनुज घर पर थे मोहल्ले मे गंगाजली का कार्यक्रम था जिसमे रिस्ते के नाना हल्के सिंह चढार जबलपुर से आये हुये थे उसके पिता धनसिंह चढार उम्र 40 वर्ष और नाना हल्के सिंह उम्र 50 वर्ष घर के सामने बैठे हुये थे शाम लगभग 6-30 बजे घर के बाहर गोली चलने की आवाज आयी तो वह एवं अनुज घर के बाहर आये देखा पिता धनसिंह चढार घायल अवस्था मे जमीन पर पडे हुये थे एवं छाती (सीने) मे बंदूक की गोली के छर्रे लगे हुये थे और खून निकल रहा था एवं नाना हल्के सिंह को भी छाती मे छर्रे लगे हुये थे वही पर गांव का श्याम लोधी हाथ मे बंदूक लिये गाली गलौज कर जाति गत रूप से अपमानित करते हुये बोला कि तुम्हारा बडा भाई मेरी बेटी को लेकर भाग गया है अभी तो तुम्हारे बाप और नाना को गोली मारी है बताओ तुम्हारा भाई शुभम कहाँ है नहीं तो तुम्हे भी गोली मारकर जान से खत्म कर दूँगा तभी उसके चाचा छोटेलाल चढार, माँ जान बाई और मोहल्ले के लोग आ गये जिन्हे देखकर श्याम लोधी बंदूक लेकर गांव के जंगल तरफ भाग गया फिर वह अपने परिजनों के साथ पिता और नाना को मेडिकल कालेज लेकर आया हूॅ। रिपोर्ट धारा 307, 294, 506 भादवि तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट, एवं 3(2)व्ही, 3(1)द, 3(1)ध एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, सूचना पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक बरगी/उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव एवं एफएसएल अधिकारी डॉक्टर नीता जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सोनाली दुबे मौके पर पहुंचे। वहीं मेडिकल कॉलेज में धनसिंह चड़ार उम्र 40 वर्ष निवासी सुनवारा की मृत्यु हो गयी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये प्रकरण में धारा 302 भा.द.वि. का इजाफा किया गया।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा पतासाजी करते हुये आराोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सोनाली दुबे, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक बरगी/उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना चरगवॉ एवं थाना बरगी की टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा सुनवारा के जंगल में तलाश करते हुये आरोपी श्याम लोधी उम्र 45 वर्ष को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त भरमार बंदूक जो कुए मे ंफेंक दी थी जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर दिनॉक 12-12-23 को मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।*उल्लेखनीय भूमिका:-* आरोपी को 24 घंटे कें अंदर पकडने में प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक बरगी/उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क श्री प्रफुल्ल श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरगी श्री मंगल सिंह धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक मनीष बसेडिया, राजकुमार दीक्षित , प्रधान आरक्षक कैलाश पटेल, अरक्षक अक्षय, राजेश, अभय, रंजीत, शैलेन्द्र एवं थाना बरगी के प्रधान आरक्षक रूप नारायण दुबे, आरक्षक अरविंद , मिथलेश, की सराहनीय भूमिका रही।