: दमोह में लोकायुक्त की कार्रवाई से तहसील में मचा हड़कंप,
Mon, Mar 21, 2022
सागर लोकायुक्त की टीम ने दमोह पहुंचकर रंग पंचमी के पहले 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए एक और आर आई को रंगे हाथों पकड़ा
दमोह।होली पर्व के बाद सोमवार को दमोह जिला मुख्यालय के दफ्तर खुलने के बाद ठीक से कामकाज शुरू भी नहीं हुआ था कि अचानक सागर लोकायुक्त टीम की दमोह में दस्तक की खबर से हड़कंप के हालात निर्मित हो गए। लोकायुक्त टीम ने तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक मणिराम गौंड को उनके सरकारी आवास पर 5000 की रिश्वत लेते हुएरंगे हाथों को पकड़ लिया। दरअसन जबलपुर नाका निवासी पंकज जैन ने लोकायुक्त एसपी सागर रामेश्वर यादव को शिकायत की थी कि उसकी भूमि सीमांकन के बदले में आर आई साव रिश्वत की मांग कर रहे है।जिसके बाद लोकायुक्त टीम ने अपना जाल फैलाकर ऑफिसर कॉलोनी स्थित सरकारी आवास से आरआई मणीराम को पकड़ने की कार्यवाही की। लोकायुक्त की इस कार्यवााही में निरीक्षक श्रीमती मंजू सिंह एवं अभिषेक वर्मा स्टाफ शामिल रहा। लोकायुक्त टीम के द्वारा आरोंपी आरआई के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्यवाही जारी है वही रंग पंचमी के पहले रिश्वत के रंग से हाथ रंग जाने के इस हालात ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि दमोह के दफ्तरों में बिना लेनदेन के कोई काम नहीं होता यह बात अलग है कि अभी तक लोकायुक्त के जाल में सिर्फ छोटी मछलियां ही फंस रही है। जबकि अनेक दफ्तरों में रिश्वतखोरी का साम्राज्य चलाने वाले मगरमच्छों की भी कमी नहीं है।
: नरसिंहपुर,हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास
Mon, Mar 21, 2022
नरसिंहपुर । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमके शर्मा के न्यायालय द्वारा सत्र प्रकरण क्रमांक 132/21 में आरोपी गण (1)राहुल आत्मज गोविंद पटेल आयु 21 वर्ष (2) दुर्गेश आत्मज मनोज यादव आयु 22 वर्ष तथा (3)नीलेश आत्मज मनोज यादव आयु 21 वर्ष को धारा 302 भारतीय दंड संहिता के आरोप में कठोर आजीवन कारावास के दंड से दंडित किए जाने का दंडआदेश पारित किया।दिनांक 16-6- 2021 को मृतक पवन जब अपने गांव मगरधा में लक्ष्मण पटेल के खेत में थ्रेसिंग का कार्य कर रहा था तभी तीनों आरोपीगण एक राय होकर वहां आए और गालियां देकर मृतक से कहा कि तू हमारे यहां थ्रेसिंग करने क्यों नहीं आता। तीनों आरोपी गण ने मृतक के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहां काम कर रहे मजदूरों ने बीच बचाव किया । घटना के संबंध में आहत ने पुलिस थाने स्टेशन गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई ।आहत का जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में इलाज हुआ और इलाज के दौरान दिनांक 22 -6- 2021 पवन की मौत हो गई । प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए लोक अभियोजक चित्रांश विष्णु श्रीवास्तव ने 15 अभियोजन साक्षियों का परीक्षण कराया और अपने तर्कों में व्यक्त किया कि मृतक राहुल द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट तथा पुलिस को दिए गए बयान मृत्यु कालिक कथन के रूप रूप में हैं। प्रकरण में आई साक्ष्य तथा लोक अभियोजक के तर्कों से सहमत हूं होकर न्यायालय ने उक्त दंडादेश पारित किया।
: करेली,लापता हेमराज कहार का शव गन्ने के खेत में मिलने से क्षेत्र में दहशत,पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
Mon, Mar 21, 2022
करेली। प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 08 मार्च 2022 को ग्राम बामनवाडा का हेमराज कहार पिता रामशरण कहार 27 वर्ष नि. बामनवाडा थाना करेली,अपने घर से रात आठ बजे के बाद लापता हो गया था। जिसकी रिपोर्ट उसकी पत्नी द्वारा दिनांक 10/03/22 को किए जाने पर थाना करेली में गुम इंसान क्रमांक 25/22 पंजीबद्ध कर जाँच में लिया गया था। आज ग्राम बामनवाड़ा के समीप खेत में मानव हड्डी दिखने की सूचना पर जब पुलिस ने वहाँ जाकर जाँच की तो हेमराज कहार का शव एक गन्ने के खेत में दफ़नाया हुआ प्राप्त हुआ है, पुलिस ने नियमानुसार शव निकाल कर उसका पंचनामा किया है तथा शव परीक्षण हेतु भेज दिया है,।शव के खेत में गड़ी स्थिति में मिलने के कारण पूरी तरह से यह एक हत्या का प्रकरण प्रतीत हो रहा है, शव परीक्षण हेतु लाश रवाना कर दी गई है, प्रकरण स्पष्ट रूप से हत्या का होने से पंजीबद्ध किया गया है।