: गाडरवारा,डीईओ ने किया परीक्षा केंद्रों एवं स्कूल का निरीक्षण
Thu, Feb 24, 2022
गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन एवं उनके निरीक्षण दल ने हाईस्कूल परीक्षा में ग्राम रायपुर, चीचली, कल्याणपुर एवं सूखाखेरी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा से जुडी व्यवस्थाएं देखी। निरीक्षण के समय केंद्रों पर गणित विषय का पर्चा छात्र छात्राएँ हल कर रहे थें। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने केंद्र अध्यक्षों से केंद्रों पर छात्र छात्राओं के बैठने, पेयजल से जुड़ी बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिये। उन्होंने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षाओ के संचालन की अपेक्षा जताई। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण उपरांत उन्होंने गोटीटोरिया में शासकीय प्राथमिक शाला का निरीक्षण करते हुए बच्चों से पढ़ाई एवं पीएम पोषण से जुड़ी जानकारी हासिल की। उन्होंने शिक्षको से बच्चों की एटग्रेड अभ्यास पुस्तिकाओं का बारीकी से निरीक्षण करने की बात पर जोर देते हुए अशुद्धियों पर गोला लगाकर छात्रों से उन्हें सुधारने हेतु बोलने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिसर में समुचित साफ सफाई की बात भी कही।
: गाडरवारा,डीईओ ने छात्रों से मिलकर बढ़ाया मनोबल
Thu, Feb 24, 2022
आगे की पढ़ाई के लिए जताई सहयोग की अपेक्षा
गाडरवारा। इन दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वी एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षाएं जारी है। परीक्षा में शामिल होने के लिए चीचली ब्लॉक अंतर्गत गोटीटोरिया के समीपी दूरस्थ वनांचल ग्राम बड़ागांव के शासकीय हाईस्कूल के कक्षा 10 वी के छात्रों को परीक्षा देने कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था । स्कूल के लगभग 9 छात्रो को पेपर के दिन पहाड़ से नीचे लगभग 10 किमी नीचे उतरकर परीक्षा केंद्र तेन्दूखेड़ा जाना होता था। क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों के भ्रमण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने छात्रों के रुकने हेतु गोटीटोरिया के छात्रावास में संपर्क किया परंतु अधीक्षक द्वारा मना करने के बाद उन्होंने स्कूल के शिक्षको के सहयोग से परीक्षा होने तक छात्रो को गोटीटोरिया में ही किराए का कमरा दिलाकर उनके रहने की व्यवस्था कराई एवं छात्रों को सहायता राशि भी दी। उन्होंने छात्रो से मुलाकात करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया एवं उन्हें परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए छात्रो से कहा की बड़ागांव में चूंकि 10 वी तक ही पढ़ाई की व्यवस्था है ऐसे में आगे की पढाई के लिए वह छात्रो की मदद करेंगी। इस अवसर पर वीरेंद्र चौरसिया सहित अतिथि शिक्षक देवराज गुर्जर एवं रामेश्वर मेहरा भी उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर,श्रीनगर महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन
Thu, Feb 24, 2022
नरसिंहपुर। जगद्गुरु शंकराचार्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन हुआ कार्यशाला में सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं दो पीठाधीश्वर श्री जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के तेल चित्र के समक्ष दी दीप प्रज्वलन किया गया तत्पश्चात कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रोफेसर कमल पटेल ने कहा कि हमें भारत निर्माण के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए क्योंकि हमारा एक एक वोट भारत के भविष्य को बनाने में अहम भूमिका निभाता है प्रोफेसर विवेक जैन ने कहा कि मतदान करना हम सबका नैतिक दायित्व है मतदान के द्वारा हम अपने क्षेत्र से ऐसे प्रत्याशी का चयन करते हैं जो हमारे क्षेत्र में कार्यों को गति देता है एवं हमारे क्षेत्र की बातों को संसद तक पहुंचाता है कार्यक्रम का संचालन कब है राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशीष ठाकुर ने कहा की मतदान अवश्य करें क्योंकि मतदान के द्वारा हम हमारे भविष्य के लिए,इस देश के लिए आने वाली पीढ़ी के लिए अपने सपनों का भारत है बना सकते हैं हमें समाज में अधिक से अधिक मतदाता जागरूकता एक कार्यक्रम करना है एवं लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है कार्यक्रम की अध्यक्षता करे रहे महाविद्यालय की मुखिया डॉ दिलीप पाठक ने कहा की मतदान हमारे देश की शान है क्योंकि विश्व में सबसे बड़ा लोकतांत्रिक गणराज्य हमारा हिंदुस्तान है मैं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं से यह आग्रह करता हूं की अपने सामर्थ्य अनुसार अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें आभार महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर आरती शर्मा के द्वारा किया गया कार्यशाला में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का पूर्ण सहयोग रहा।