: कम्प्यूटर सेंटरों की बाढ़ मे फस रहे बेरोजगार
Tue, Jun 11, 2024
कम्प्यूटर सेंटरों की बाढ़ मे फस रहे बेरोजगार
शासन प्रशासन के तमाम आदेशों को धता बताते जिले भर में इन कम्प्यूटर सेंटरों की बाढ़ सी देखी जा रही हैं जिसमें तमाम युवा बेरोज़गारों को ये कम्प्यूटर सेंटरों के संचालक आपनी ओर आकर्षित कर उनसे मोटी रकम वसूल रहे हैं यहा तक कि कई सेंटरों द्वारा फ़र्जी तरीके से ख्याति प्राप्त कालेजों का मोनो वा नाम का भी सहारा लिया जाता है जिले भर मे जगह जगह इन दिनों कम्प्यूटर सेंटरों का आतंक इस कदर हावी है जिसके मकड़जाल मे युवा बेरोजगार फंसने से पीछे नहीं है इन युवाओं को कम्प्यूटर सेंटरों के संचालक वा इनके कर्ता धर्ता अपनी ओर आकर्षित कर इनसे एक मोटी रकम वसूल करते हैं तथा पढ़ाई वा अन्य मामलों मे गुणवत्ता विहीन रहते हैं बताया जाता है कि जिले भर में संचालित कई कम्प्यूटर सेंटर व अंग्रेजी सिखाने बाली संस्था फ़र्जी तरीके से ख्याति प्राप्त कालेजों के नाम की बदनाम कर उससे अपने आप को संबंध बताती फिरती है एक ही कमरे में कम्प्यूटर सेंटर खोल कर अच्छी खासी कमाई मे लिप्त ये कम्प्यूटर सेंटर के संचालक युवाओं के रास्ते को भटकते फिर रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले भर में कुकुरमुत्ता की तरह फैले ये कम्प्यूटर सेंटर के लोग कालेजों में पहुच कर वहा के छात्रः छात्रों को अपनी-अपनी संस्था से जुड़ ने के गुण सिखाते हैं जिले भर में इन कम्प्यूटर सेंटरों पर जिला प्रमुखों की नजर कियो नहीं जाती यह महत्वपूर्ण प्रश्न है कि जहां राज्य शासन पढ़ाई को लेकर इतनी गभीर है वही जिले भर में फ़र्जी तरीके से संचालित कम्प्यूटर सेंटरों का इस प्रकार खुले आम संचालित होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह पैदा कराता है बहरहाल शासन प्रशासन से जन अपेक्षा हैं कि जिले मे फैले इन कम्प्यूटर सेंटरों की जाच कराया जावे ताकि युवा बेरोजगार इनके झांसे में ना फँस सके। बद्री प्रसाद कौरव मप्र जनरल सेकेट्ररी ऑल इंडिया बेक वर्ड क्लासेस फेडरेशन मप्र
: पाँचवी-आठवीं की पुनः परीक्षा का मूल्यांकन कार्य संपन्न
Tue, Jun 11, 2024
पाँचवी-आठवीं की पुनः परीक्षा का मूल्यांकन कार्य संपन्न
(गाडरवारा) विगत दिवस मूल्यांकन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में कक्षा पांचवी आठवीं 2024 की पुनः परीक्षा का विकासखंड स्तरीय मूल्यांकन कार्य पूर्ण हुआ। इस मूल्यांकन कार्य हेतु भारत ताम्रकार को मूल्यांकन केंद्र प्रभारी तथा सत्यम ताम्रकार को सहायक मूल्यांकन केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तर कॉपियों के मूल्यांकन में विषयवार माध्यमिक शाला के मूल्यांकनकर्ता शिक्षक रामकुमार कौरव, रजनी जगेत, मधुलिका दुबे, अर्चना अवस्थी, अमित बेलवंशी, शैलेश खोब्रागडे तथा प्राथमिक शाला से गिरीश ताम्रकार, धीरज जसाठी, सत्यम सोनी, भूषण साहू की उपस्थिति रही। यह मूल्यांकन कार्य जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन तथा जिला परियोजना समन्वयक नरसिंहपुर एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक चीचली डी के पटैल के निर्देशन में संपन्न हुआ।
: नक्षत्र का आई आई टी में चयन
Sun, Jun 9, 2024
नक्षत्र का आई आई टी में चयन
गाडरवारा । विगत दिवस घोषित हुए आईआईटी ( इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी) की प्रवेश परीक्षा के परिणाम में स्थानीय बीटीआई स्कूल से सेवानिवृत व्याख्याता सीबी शर्मा के पौत्र एवं स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर सुनील शर्मा के छोटे भाई संदीप शर्मा के सुपुत्र नक्षत्र का चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि आईआईटी देश सर्वाधिक प्रतिष्ठित संस्थान हैं। नक्षत्र की इस सफलता से परिजन एवं मित्रों में हर्ष है।