: साईंखेड़ा - सीएम राइज स्कूल में प्रवेशोत्सव: लर्निंग क्लास शुरू
Mon, Apr 17, 2023
सीएम राइज स्कूल में प्रवेशोत्सव: लर्निंग क्लास शुरूसाईं खेड़ा - नगर परिषद साईं खेड़ा के सीएम राइज स्कूल में नये शिक्षा सत्र की शुरुआत 17 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मना कर की गई. बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र छात्राओं का तिलक लगा कर स्वागत किया गया.सीएम राइज स्कूल में 17 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लर्निंग क्लास का संचालन किया जाएगा . सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य सी के विश्वकर्मा ने बताया कि नये शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने पर छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी,अंग्रेजी, गणित विषय की लर्निंग क्लास का संचालन किया जाएगा.17 अप्रैल को उपस्थित सभी विद्यार्थियों का प्री टेस्ट लिया गया. इस अवसर पर सीएम विद्यालय के नाते शिक्षकों का परिचय भी दिया गया.शिक्षक मनीष तिवारी, भानुप्रताप राजपूत, मोनिका राय, नेहा रावत, पूनम बसेड़िया, मनोहर सिंह पटेल, जीएस मेहरा, पुष्पा सिलावट, सीमा कोरी, लालसिंह लोधी ने बच्चों को प्रेरक उद्बोधन दिया. सत्र के अंतिम दिन पोस्ट टेस्ट लिया जाएगा।
: गाडरवारा, 5 वी एवं 8 वी की परीक्षाएं सम्पन्न
Mon, Apr 17, 2023
5 वी एवं 8 वी की परीक्षाएं सम्पन्नगाडरवारा। बीते सोमवार को राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित 5 वी एवं 8 वी की परीक्षाएं क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हो गई। हालांकि 5 वी की परीक्षा गणित विषय के पर्चे के साथ 15 अप्रैल को ही संपन्न हो गई थी । सोमवार 17 अप्रैल को 8 वी की परीक्षा संस्कृत विषय के पर्चे के साथ विधिवत सम्पन्न हुई। परीक्षा होने के बाद अमूल्यांकित कापियां समस्त जनशिक्षा केंद्रों से एकत्रित होकर जनपद शिक्षा केंद्रों पर जमा होंगी। विदित हो कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा 5 वी एवं 8 वी के गणित विषय का प्रश्नपत्र स्थगित कर एक पखवाड़े बाद 15 अप्रैल एवं 8 वी संस्कृत का पेपर 17 अप्रैल को करवाने के निर्देश संशोधित समय सारणी जारी कर दिए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब ब्लॉक स्तर पर मूल्यांकन की कवायद शुरू होगी। संभवतः 1 से 2 दिनों से मूल्यांकन शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। बीआरसी गिरीश पटैल एवं डी के पटैल ने 5 वी एवं 8 वी की परीक्षा संपन्न कराने के लिए समस्त परीक्षा कार्य मे जुड़े शिक्षको के प्रति आभार जताया है ।
: गाडरवारा, स्कूलों में नए सत्र की हुई शुरुआत
Mon, Apr 17, 2023
स्कूलों में नए सत्र की हुई शुरुआत
गाडरवारा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार सोमवार से स्कूलो में नए शेक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई। पहले दिन शालाओ में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्कूलो में स्वागत किया गया एवं शिक्षको ने उन्हें नए सत्र की शुभकामनाएं दी गई। उल्लेखनीय है कि शालाओ में 1 से 8 वी की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी है । 5 वी एव 8 वी को छोड़कर शेष कक्षाओं के परीक्षा परिणाम तैयार करने का कार्य जारी है। 5 वी एवं 8 वी का भी मूल्यांकन कार्य 1 या 2 दिनों में शुरू होने की उम्मीद है। क्षेत्र के हाई एवं हायरसेकंडरी स्कूलों में 9 व 11 वी की अमूल्यांकित कापियों का मूल्यांकन जारी है।इसके अलावा जिला स्तर पर 10 वी एवं 12 वी की परीक्षाओ का मूल्यांकन भी जारी है। ऐसे में स्कूलों में अप्रैल अंत तक 5 वी, 8 वी , 10 वी एवं 12 वी को छोड़कर शेष कक्षाओ के नतीजे घोषित होंगे। ऐसी स्तिथि में शालाओ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जून माह के दूसरे पखवाड़े से ही विधिवत पढ़ाई शुरू हो सकेगी। स्कूलो में छात्र छात्राओं को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए प्रयास अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। इन पुस्तिकाओ पर छात्र छात्राएँ घर पर कार्य करेंगे।