Monday 23rd of February 2026

ब्रेकिंग

विश्व स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम गौरांवित किया

गाडरवारा में विद्युत पेन्शनर संघ की मासिक बैठक सम्पन्न

सीमा सुरक्षा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित होने पर मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बिटिया को शुभकामनाएं प्रेषित की

मंदिर ट्रस्ट के खाते से 40 लाख बिना अनुमति निकले,जांच की मांग तेज

साहित्य के 'मातृभाषा रत्न' बने सुशील शर्मा: नेपाल से मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से किया परास्त फिर विजयी हुआ भारत : भारत ने पाकिस्तान को हराकर अजेय रहते हुए बनाई सुपर-8 में जगह बनाई

Aditi News Team

Mon, Feb 16, 2026

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से किया परास्त फिर विजयी हुआ भारत

भारत ने पाकिस्तान को हराकर अजेय रहते हुए बनाई सुपर-8 में जगह बनाई

पाकिस्तान के खिलाफ अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए भारतीय टीम ने 61 रनों से मात दी है। पाकिस्तान की टीम टीम इंडिया के सामने पूरे तरीके से बेबस नजर आई।

भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला कोलंबो में खेला गया, जहां एक रोमांचक टक्कर की उम्मीद थी।

हालांकि मैदान पर तस्वीर बिल्कुल अलग दिखी। पाकिस्तान की टीम भारत के आसपास भी नहीं पहुंच सकी और टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में आसान जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा एक बार फिर कायम रखा।

स्लो ट्रैक पर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और स्कोरबोर्ड पर 175 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम महज 114 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला 61 रन के बड़े अंतर से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी ताकत का जोरदार संदेश दे दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने अपना दबदबा जारी रखा है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को अब तक 8वीं बार हराया है। दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, जो इस प्रतिद्वंद्विता में भारत की स्पष्ट बढ़त को दर्शाते हैं। इस मुकाबले में भी टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान पर अपना वर्चस्व कायम रखा।

भारत ने बनाए थे 175 रन

इस मुकाबले में टॉस जीत कर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन ने पारी को संभाला। उन्होंने मात्र ही 40 गेंदों में 77 रन बना दिए थे जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 छक्कें जड़े है। उनके अलावा बाकी बल्लेबाज ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन टीम इंडिया ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बना दिए थे।

पाकिस्तानी बल्लेबाजी हुई फ्लॉप

इस लक्ष्य का पीछा करनी उतरी पाकिस्तान की शुरुआत से ही बल्लेबाजी ने निराश किया। पाकिस्तान ने लगातार अंतराल पर विकेट गवाएं और मुकाबला उनसे दूर ही चलता जा रहा था। उस्मान खान ने पाकिस्तान की तरफ से प्रयास किया लेकिन उनके अलावा कोई और कुछ ख़ास नहीं कर पाया। पाकिस्तान की टीम 113 रनों पर ही सिमट गई और इस मुकाबले को 61 रनों से गवां दिया।

By Dailyhunt

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

भारत क्रिकेट टीम

जरूरी खबरें