: गाडरवारा,पलोहा बड़ा के शासकीय चिकित्सालय में भी कोविड-19 के टीकाकरण की शुरूवात हुई
Sat, Mar 13, 2021
गाडरवारा। समीपी ग्राम पलोहाबड़ा के शासकीय चिकित्सालय में कोविड-19 के टीकाकरण की शुरूवात शनिवार को सांसद प्रतिनिधि व चौगान मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव की उपस्थिति में की गई । जिसमें पहला टीका ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि दीपक गुप्ता की माता जी को लगाया गया । इस दौरान बीएमओ जगदीश वर्मा, डॉक्टर संजीव राहंगडाले, श्रीमती गीता गुप्ता, सरपंच प्रतिनिधि दीपक गुप्ता के अलावा ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।
: हरदा,संयुक्त टीम द्वारा की गई खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच
Thu, Mar 11, 2021
हरदा। एसडीएम श्रीमती रीता डेहरिया के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम, राजस्व टीम, पुलिस प्रशासन, जिला उपभोक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष और सचिव के साथ चारुवा में शिवरात्रि मेला के अवसर पर लगने वाली खाद्य प्रतिष्ठान होटल, किराना, फल/सब्जी, ज्यूस दुकान, चाट/फुल्की, आइसक्रीम, शर्बत इत्यादि की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान खुले खाद्य पदार्थो को ढँकवाया गया, सड़े गले फलों को फिकवाया गया, बासी मिठाइयां हटवाई गयी, खाद्य लाइसेंस की जांच की गई।
सभी खाद्य कारोबारकर्ताओ को निर्देशित किया गया कि खाद्य लायसेंस की प्रति प्रतिष्ठान में लगाये, गन्ने को छीलकर ज्यूस निकाले, खाद्य पदार्थो के निर्माण में अखाद्य रंग राजसवारी का प्रयोग न करें, मिठाइयों पर एल्युमिनियम बर्क न लगाए, खाद्य पदार्थो को खुला न रखें, एक्सपायरी खाद्य पदार्थ विक्रय हेतु न रखें।
निरीक्षण कार्यवाही प्रतिदिन की जावेगी, जिन्होंने खाद्य लायसेंस नही लिया है या लेने के पश्चात नवीनीकरण नही कराया है, वे अतिशीघ्र करा कर प्रतिष्ठान पर एक प्रति चस्पा करें।
निरीक्षण दल में एसडीएम, नायब तहसीलदार, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला उपभोक्ता कल्याण समिति से श्री संजय गंगराड़े, श्री पवन बघेला, उपस्थित रहे।
: बैतूल,स्वास्थ्य विभाग की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
Wed, Mar 10, 2021
बैतूल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (लिंग चयन प्रतिषेध) विषय पर चि़त्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में प्रसव पूर्व लिंग निदान तकनीक की जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके धुर्वे एवं जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती श्रुति गौर तोमर द्वारा प्रदाय की गई तथा भारत एवं मध्यप्रदेश में शिशु लिंगानुपात के संबंध में प्रकाश डाला गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने विषय पर आधारित ध्यानाकर्षित चित्रों का प्रदर्शन किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में ओपन केटेगरी में प्रथम श्री श्रेणिक जैन, द्वितीय कु. उमा सोनी एवं तृतीय कु. तेजस्विनी साहू रहीं, जबकि सांत्वना पुरूस्कार हेतु श्री सदाराम झरबड़े एवं श्री दुर्गाप्रसाद मोरले को चयनित किया गया।
कक्षा नवमीं से 12वीं के विद्यालयीन वर्ग में प्रथम कु. दिशा मौर्य, द्वितीय श्री वेदांत अग्रवाल, तृतीय कु. कनिका साहू तथा सांत्वना पुरूस्कार हेतु कु. डॉली सोरगिले तथा कु. वैष्णवी शिवारे को चयनित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक गण के रूप में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणुका गोहिया, डीपीएचएनओ श्रीमती एमएन पीटर एवं उप मीडिया अधिकारी श्रीमती अभिलाषा खर्डेकर सम्मिलित रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता में विजित प्रतिभागियों को 12 मार्च को (लिंग चयन प्रतिषेध) विषय पर आधारित टॉक- शो में पुरूस्कृत किया जायेगा।