: शाहनगर क्षेत्र के प्रमुख समाचार
Tue, Jul 30, 2024
जितेंद्र दुबे , शाहनगर
बिसानी स्टाॅफ को क्वालीफाई होने पर पन्ना सी एम एच ओ ने दी बधाई
शाहनगर नि .प्र। बिसानी उप स्वास्थ्य के नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टेण्डर्ड के नेशनल असिसमेंट में क्वालीफाई होने पर बिसानी उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं समस्त कर्मचारियों /अधिकारियों जिनकी ङ्युटी बिसानी उप स्वास्थ्य केन्द्र मे एनक्वाश के लिये लगाई गयी थी सभी को सी एम एच ओ पन्ना ङाॅ0 व्ही एस उपाध्याय एवं बी एम ओ शाहनगर ङाॅ 0 एस के लोधी द्वारा बधाई दी गयी । बी एम ओ शाहनगर ङाॅ 0एस के लोधी जी द्वारा बताया गया की बिसानी टीम में बहुत ही मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुये उप स्वास्थ्य केन्द्र को एनक्वाश नेशनल असिस्मैंट में क्वालीफाई किया है । ये हमारे ब्लाक के लिये गर्व की बात है ।टीम मे मुख्य रूप से बिसानी सी एच ओ निशी विश्वकर्मा एवं सी एच ओ अंन्जु गुर्जर ने दिन रात मेहनत की जो प्रशंसा के पात्र है । इसके अतिरिक्त बिसानी ए एन एम सैक्टर सुपरवाईजर एम पी ङब्ल्यु ने भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । आशा करता हूं ।समस्त सी एच ओ उप स्वास्थ्य केन्द्र मे इसी तरह प्रदर्शन करेंगे और आने वाले समय में अपने उप स्वास्थ्य केन्द्र को भी एनक्वाश में क्वालीफाई करायेंगे।
18वर्षीय नवयुवक की कुयें मे पैर फिसलने से मौत
मोटरपम्प से खाली कराया कुआँ तब मिली लाश
शाहनगर नि . प्र ।थाना रैपुरा क्षेत्र के मलघन गांव मे पानी भरने गये 18 वर्षीय नवयुवक की मौत हो गयी बताया गया की गांव ही में पानी से भरे 25 फीट कुयें में पानी निकालते समय हादसे की जानकारी रैपुरा पुलिस को दी गयी प्राप्त जानकारी के मुताबिक 27जुलाई दिन शनिवार को शाम 5:00 पर गांव मलघन में कुछ ही दूरी पर बने कुएं मे साईकिल से पानी लेने गये 18 वर्षीय नव युवक सत्यम सेन पिता हेतराम सेन की पैर फिसलने से दर्दनाक मौत हो गयी । देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस की तत्परता ने कुआं कराया खाली तब मिली लाश :- हताश परिजनों ने जब इसकी जानकारी रैपुरा पुलिस की दी तो रैपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव ने अनुमान लगाया की कुयें में पानी के लिये लाये गये प्लास्टिक के ङिब्बे रखे है साईकिल भी रखी है हो न हो सत्यम इसी कुयें मे गिरा होगा और मलघन के पंचायत कर्मियों में उप सरपंच राजेन्द्र मिश्रा सहित ग्रामीणों की मदद से तत्काल मोटरपम्प लगाकर कुयें से पानी निकाला गया 4घंटे की बङी मशक्कत के बाद कुआं खाली कराया गया तब सत्यम की लाश औंधे मुह कुयें की तलहटी मे दिखाई दी जिसकी सूचना रैपुरा पुलिस को दी गयी जानकारी लगते ही रैपुरा थाना प्रभारी मनोज यादव हमराॅह स्टाप पुलिस बल के साथ मलघन पहुंचकर लाश को ग्रामवासियों की मदद से कुयें से बाहर निकाला गया एवं पंचनामा कार्यवाही करते हुये शव को रैपुरा मर्चुरी केन्द्र ले जाया गया जहां रविवार को रैपुरा मेङिकल आफिसर ङाॅ एम एल चौधरी ने पी एम किया तत्पश्चात पुलिस ने शव परिजनों को सोंप दिया ।इनका कहना है ।मनोज यादव ,थाना प्रभारी रैपुराजानकारी लगी थी रैपुरा थाना क्षेत्र के मलघन मे कुयें मे पानी लेने गये युवक की मौत पैर फिसलने से हो गयी है जहां पानी मे म्रतक की चप्पल एवं पानी लेने गये प्लास्टिक का ङिब्बा उतराता हुआ दिखाई दिया तब लगा को निश्चित ही युवक भी पानी से भरे कुयें मे होगा तत्काल पानी खाली करने पर लाश मिल गयी जिसका पी एम कराकर परिजनों को सोंप दी गयी है पुलिस मामले की विवेचना मे जुटी हुयी है ।
पुत्र पिता के झगडे मे भानजे के साथ मारपीट प्रकरण दर्ज
शाहनगर नि. प्र.। थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत धौवापुरा पंचायत के मजरा शाहपुरा मे पुत्र द्वारा अपने पिता पर मारपीट करते भानजा ने बीच बचाव किया तो पुत्र ने गाली गलौज करते हुये अपनी बुआ के लङके पर पास ही रखा ङन्ङा जोर से मार दिया जिससे युवक लहुलुहान हो गया घटना की जानकारी फरियादी विजय चौधरी पिता बिशाली चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी अमदरा जिला सतना ने 1108ऐम्बुलेन्स को दी जानकारी मिलते ही ऐम्बुलेन्स शनिवार की रात शहपुरा पहुंचकर घायल को शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे प्राथमिक उपचार कराया जहां फरियादी विजय चौधरी ने ने बताया मेरा मामा शाहपुरा मे रहता है मे मामा से मिलने आया था मेरे मामा दशरथ चौधरी और सोनु चौधरी पिता दशरथ चौधरी उम्र 20 वर्ष के बीच मे आपसी कहासुनी हो रही थी बेटा सोनु पिता दशरथ चौधरी को गाली गालौज कर रहा था तो मैने मना किया तो मुझे गालीगालौज करते हुये मेरे साथ मारपीट कर दी मामले की रिपोर्ट के अधार पर शाहनगर पुलिस ने सोनु चौधरी के खिलाफ मारपीट की धारा 296,115 (2)351(3)बी एन एस के तहत दर्ज करते हुये आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।
दो फोटो कापी की दुकानो मे रोशनदान तोङकर घुसे चोर
शाहनगर नि. प्र । मुख्यालय शाहनगर कस्बे के मैन रोङ पर बनी तहसील परिसर के सामने जनपद की दुकानों मे शनिवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने 2 फोटो कापी की दुकानों मे धावा बोलकर नगदी राशि सहित आवश्यक सामान ले गये घटना की जानकारी दुकानों के संचालकों को सुबह राहगीरों ने दी जानकारी मिलते ही घबराये दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों मे घटित घटनाक्रम की जानकारी शाहनगर पुलिस को आवेदन के माध्यम से दी प्राप्त जानकारी के मुताबिक न्यु आर के फोटो कापी सेन्टर शाहनगर के संचालक अंकित बर्मन ने बताया की मे रोज की तरह अपनी दुकान बंन्द करके घर चला गया था जब रविवार को सुबह आया तो दुकान के छत मे बने रोशन दान से चोर दुकान मे घुसे है जो 12सौ रूपये की चिल्लर एवं एक चश्मा बेचने का पैकेट करीबन कत 8सौ रूपये ले गये साथ ही उस काम्प्लेक्स मे दूसरी फोटो कापी के संचालक सत्यम मिश्रा ने बताया की मे जनपद के सामने काम्प्लेक्स मे फोटो कापी की दुकान चलाता हूं शनिवार के रोज दुकान का ताला बंन्द करके अपने घर 6किलोमीटर दूर तिदनी चला गया रविवार को जब आया तो दुकान का ताला टूटा था और दुकान के कांऊंटर मे रखे 5हजार और 2 पैन ङ्राइव जिनमे मेरी आवश्यक जानकारी थी गायब है दुकान मे चोर घत के रोशनदान तोङकर ही दुकान मे घुसे है ।मामले की जानकारी मिलते ही शाहनगर पुलिस ने दोनों फरियादी अंकित बर्मन एवं सत्यम मिश्रा के आवेदन लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और भरोसा दिया है की चोरो की सरगर्मी से तलाश की जा रही है जल्द ही शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त मे होंगे ।
: श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की 14 वीं वर्षगाँठ पर हुआ आयोजन। शासकीय सिविल अस्पताल को भेंट किये सैंकड़ो इंजेक्शन।
Mon, Jul 29, 2024
श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की 14 वीं वर्षगाँठ पर हुआ आयोजन।
शासकीय सिविल अस्पताल को भेंट किये सैंकड़ो इंजेक्शन।
गाडरवारा। शहर में समाज की सेवा में यू तो कई समिति संगठन कार्य कर रहे है। उन्ही में से विगत 14 बर्षो से निरतंर कार्य कर रहे समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति है जिसने जनहित में अपना अलग ही मुकाम बनाया है। जो की बिना किसी शासन के अनुदान से यह समिति पीड़ित मानवता से लेकर मूक प्राणी,स्वच्छता एंव अनेक समाज हितैषी कार्य में संलग्न है। जिसमे प्रमुख रूप से जब शहर में पर्याप्त एम्बुलेंस नहीं हुआ करती थी तब समिति सदस्यों के सहयोग से आपातकालीन एम्बुलेंस वाहन सेवा,आपातकालीन शववाहन सेवा,आपातकालीन दुर्घटना ग्रस्त्र मूक पशुओ का उपचार सेवा चला चुकी है। साथ ही समिति द्वारा जरुरतमंदो के लिए निशुल्क व्हीलचेयर सेवा,ऑक्सीजन स्लेंडर सेवा देती आ रही है। शासकीय अस्पताल में सीमेंट कुर्सी, पंखे, इंडेक्शन चूल्हा,फ्रिज, दवाइयों के साथ ब्लड स्टोरेज के स्थापना से लेकर दर्जनों रक्तदान शिविर का आयोजन कर करीब 700 यूनिट रक्त का दान कर चुकी है। शिक्षा के बढ़ावे के लिये सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के साथ शिक्षा सामग्री का वितरण एवं गरीब तबके के विधार्थियों को निशुल्क कोचिंग के माध्यम से शिक्षा प्रदान करती आ रही है।इसी क्रम में समिति ने अपने स्थापना दिवस पर शासकीय सिविल अस्पताल को सैकड़ों इंजेक्शन भेंट किये। जिसमे सर्वप्रथम भगवान श्रीगणेश, माँ सरस्वती एवं साईं बाबा के तैलचित्र की पूजा अर्चना समिति के संरक्षक कुशलेन्द्र श्रीवास्तव,अस्पताल प्रभारी डॉ राकेश बोहरे,संस्थापक आशीष राय,वरिष्ठ सदस्य रमाकांत गुप्ता,सचिव बबलू कहार,समाजसेवी अशोक मंगलानी एवं युवा सदस्य अमित कोरी की उपस्थिति में की गई। ततपश्चात शासकीय सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ राकेश बोहरे को समिति सदस्यों द्वारा इंजेक्शन प्रदान किये। वही अस्पताल प्रबंधक द्वारा दानपत्र भेंट कर समिति का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संरक्षक कुशलेन्द्र श्रीवास्तव कहा की आज हमें समाज की सेवा करते हुए 14 वर्ष पूर्ण हो गए है। समाज की सेवा जैसी बनी सदा समाज को समर्पित रही है। इन गुजरे वर्षों में समिति को नया मुकाम मिला,सम्मान मिला,बहुत कुछ पाया जिसे शब्दों में वया नहीं किया जा सकता। जनहित के लिए संगठन सदा संकल्पित है, और निरंतर रहेंगा। अस्पताल प्रभारी डॉ राकेश बोहरे समिति के कार्यो की सराहना करते हुए अस्पताल में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही समिति की वर्षगांठ पर शुभकामनाये प्रेषित की। स्वागत उदबोदन संस्थापक आशीष राय ने और कार्यक्रम आभार बबलू कहार ने किया। इसी क्रम के साथ समिति ने अपने वार्षिक सदस्यता अभियान का भी आगाज किया। जिसमे कुशलेन्द्र श्रीवास्तव,आशीष राय,रमाकांत गुप्ता,बबलू कहार फार्म भरकर सदस्यता ग्रहण की।
: सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण
Sat, Jul 27, 2024
सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का औचक निरीक्षण
नरसिंहपुर।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एपी सिंह ने शुक्रवार को जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्रसव केन्द्र पनारी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बोहानी का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टोर में उपलब्ध दवाईयों, प्रसव केन्द्र में मरीज़ों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में पहुंचकर विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने रिकार्ड संधारण एवं कोल्ड चेन फोकल प्वाइंट में वैक्सीन की उपलब्धता, वितरण एवं यूविन पोर्टल पर वैक्सींन की डाटा एण्ट्री का अवलोकन किया। स्वास्थ्य संस्थाओं में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रतिदिन नियमित रूप से साफ- सफाई रखने के निर्देश दिये।