: जबलपुर ,मध्य प्रदेश की सीपी पैरा फुटबॉल दिव्यांग टीम खेल हेतु दिल्ली को हुई रवाना
Thu, Aug 25, 2022
मध्य प्रदेश की सीपी पैरा फुटबॉल दिव्यांग टीम खेल हेतु दिल्ली को हुई रवानाजबलपुर । मध्य प्रदेश में सीपी पैरा फुटबॉल टीम को जबलपुर में स्पेशल ओलंपिक मध्य प्रदेश के चेयरमैन श्री दीपांकर बैनर्जी चेयरमेन एरिया डायरेक्टर ने सम्मान कर टीम को आशीर्वाद दिया एवं कमलेश रजक मीडिया प्रभारी सीपी पैरा ओलंपिक अमन सद्भावना समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष ने टीम को पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया टीम में सद्दाम खान निसार खान सादवेग भरत शर्मा प्रदीप कुमार अतुल जयसवाल साहिल सिंह मध्य प्रदेश फुटबॉल सचिव एवं कोच मुजीब खान सचिव इकराम खान सचिन प्रजापति देवेंद्र सोनी संजय रजक उत्तमराव ने टीम को आशीर्वाद दिया एवं दिल्ली के लिए खेल हेतु रवाना किया एवं शुभकामनाएं दी।
: सांगई के स्कूल में बच्चों को लगें टीके
Wed, Aug 24, 2022
सांगई के स्कूल में बच्चों को लगें टीकेगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में बच्चों को टी डी एवं डीपीटी के टीके स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए। इस अवसर पर 5, 10 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों को एएनएम मिथलेश कौरव ने टीके लगाए। टीकाकारण को व्यवस्थित संचालित कराने में संस्था के प्रधानपाठक धनराज धानक , मधुसूदन पटैल, विवेक नाईक, सुरेश चौहान,देवेंद्र ठाकुर, पुरुषोत्तम मेहरा, लता कहार, किरणलता ठाकुर सहित आशा कार्यकर्ता कौशल्या केवट का सहयोग सराहनीय रहा।
: गाडरवारा, टाउन स्कूल में बच्चों को लगे टीके
Sun, Aug 21, 2022
टाउन स्कूल में बच्चों को लगे टीकेगाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय टाउन प्राथमिक शाला में बच्चों को टी डी एवं डीपीटी के टीके लगाए गए। इस अवसर पर 5, 10 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों को एएनएम प्रतिभा साहू ने टीके लगाए। टीकाकारण को व्यवस्थित संचालित कराने में संस्था की प्रधानपाठक गायित्री नामदेव सहित सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।