: नरसिंहपुर,विधायक पटेल आयुष विभाग की परामर्श समिति के सदस्य नियुक्त
Sun, Apr 10, 2022
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अनुमोदित अनुमोदित मध्य प्रदेश संस्कृत कार्य विभाग के महेंद्र सोनू ने उप सचिव मध्यप्रदेश शासन संसदीय कार्य विभाजन के द्वारा नरसिंहपुर विधायक व पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल को आयुष विभाग परामर्श समिति मैं सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है l इस समिति में सभापति रामकिशोर कांवरे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ,अन्य सदस्य के रूप में पंचूलाल प्रजापति, जालम सिंह पटेल ,विजय रेवनाथ चोरे श्रीमती झूमा सोलंकी , आकाश विजयवर्गीय को भी सदस्य नियुक्त किया है l विधायक पटेल को परामर्श गायत्री समिति मैं सदस्य नियुक्त होने पर इनके शुभचिंतकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है lज्ञातव्य हो कि पूर्व में भी विधायक पटेल शासकीय आश्वासन समिति के सभापति के रूप में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परामर्श समिति सदस्य के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।
: 4 अप्रेल से स्कुलो में होंगे छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण
Sun, Apr 3, 2022
4 अप्रेल से स्कुलो में होंगे छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षणगाडरवारा। शासकीय शालाओं में पहली से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं के लिए 4 अप्रेल से स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों की विकासखण्ड वार कार्ययोजना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बनाकर भेज दी गई है । जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने समस्त बीईओ,बीआरसी, प्राचार्यो को स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों में शत प्रतिशत छात्र छात्राओ की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण निधारित दिनांकों में कराने के निर्देश दिये है।
: नरसिंहपुर, शिविर में 170 बालक- बालिकाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Fri, Apr 1, 2022
शिविर में 170 बालक- बालिकाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणनरसिंहपुर, 31 मार्च 2022. शासकीय नेहरू माध्यमिक शाला कंदेली नरसिंहपुर में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 170 बालक एवं बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 29 दंत रोग, 10 त्वचा रोग, 6 नेत्र रोग, 10 एनीमिया व 2 कान संबंधी रोग से प्रभावित पाये गये। इन बालक- बालिकाओं को नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में डॉ. रूपेश चौधरी, डॉ. गौरीश सोनी एवं आयुष चिकित्सक डॉ. अमित सोनी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।